फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहाणे का छलका दर्द, बोले- मेरा प्रदर्शन अच्छा मुझे, छोटे फॉर्मेट में भी मिले मौका

Thu, 28 Feb 2019 08:07 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से वन-डे और टी-20 टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे की नाराजगी उभरकर सामने आ चुकी है। सिर्फ टेस्ट टीम में खेलने वाले रहाणे ने को नीली जर्सी पहने एक साल से ज्यादा हो गए। रहाणे ने आखिरी बार फरवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में वन-डे खेलने वाले रहाणे को उम्मीद है कि वे मई में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप टीम में होंगे। 

विज्ञापन


90 वनडे में उतर चुके रहाणे ने कहा, 'मैं बल्लेबाज के तौर पर आक्रामक हूं, लेकिन व्यवहार से मैं कम बोलने वाला व्यक्ति हूं। मैं अधिक बात करना पसंद नहीं करता, मैं अपने बल्ले को बोलने देता हूं, लेकिन कई बार सच कहना जरूरी हो जाता है। मेरा मानना है कि टीम सबसे पहले है और मैंने हमेशा टीम मैनेजमेंट, सिलेक्टर्स के फैसले का सम्मान किया है और ऐसा करता रहूंगा। लेकिन अंत में यह जरूरी है कि मैं जो प्रयास कर रहा हूं उसे स्वीकार किया जाए। एक खिलाड़ी के तौर पर मैं महसूस करता हूं कि टीम के लिए अच्छा करने को सभी को लगातार मौके की आवश्यकता है।' 

वेस्टइंडीज और घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग करते हुए अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद रहाणे को साउथ अफ्रीका में मध्य क्रम में स्थान मिला था। ड्रॉप होने से पहले पिछली तीन-चार सीरीज में उनका औसत 45 से 50 के करीब था। इसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया।
विज्ञापन


रहाणे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी करते हैं। रहाणे ने कहा कि मैं टीम के लिए समर्पित हूं तो मुझे पर्याप्त मौका मिले। मैं बस इतना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें