फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बाप की काली करतूत, मोबाइल के लालच में 11 महीने के मासूम को बेचा

Wed, 13 Sep 2017 01:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
आरोपी पिता - फोटो : ANI
विज्ञापन
ओडिशा में एक कलयुगी पिता की काली करतूत सामने आई है। मामला भद्रक जिले का है, जहां मंगलवार को पुलिस ने एक व्यक्ति अपना बच्चा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि शख्स ने मोबाइल खरीदने के लिए अपने 11 महीने को बेच दिया। 
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि बलराम मुखी ने अपने बच्चे को 25 हजार रुपये के लिए बेच दिया था। इस रकम में से उसने 2,000 रुपये का मोबाइल फोन खरीदा, जबकि अपनी सात साल की बेटी के लिए 1,500 रुपये का चांदी का एंकलेट खरीदा। बाकी के पैसे उसने शराब में उड़ा दिए। 

पढ़ें: सौ करोड़ का सांप का जहर बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस बलराम की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि बलराम के पास आमदनी का कोई जरिया नहीं है। वह दिहाड़ी पर सफाई का काम करता था। पुलिस ने बताया कि बलराम का साला भी इस अपराध में शामिल है, वह आंगनवाड़ी में काम करता है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मनोज राउत ने बताया कि सोमनाथ शेठी के 24 साल के बेटे की मौत 2014 में हो गई थी। सोमनाथ राज्य सरकार में बतौर ड्राइवर रिटायर हो चुका है। उसने बताया कि उसके बटे की मौत के बाद पत्नी सदमे में है। जिसके चलते उन्होंने बच्चे को गोद लिया था।

Odisha: Man arrested frm Bhadrak dist for selling his 11-month-old son for Rs 25000, spent money on mobile phone, silver anklet & alcohol pic.twitter.com/pvJojom9hm— ANI (@ANI) September 13, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें