फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पावरप्ले में चमके भारतीय गेंदबाज लेकिन 19वें ओवर की समस्या बरकरार, फिर लुटाए 17 रन, अर्शदीप भी फेल

Wed, 28 Sep 2022 10:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले में कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन 19वें ओवर की समस्या बनी हुई है। इस मैच में भी अर्शदीप ने 19वें ओवर में 17 रन दे दिए।
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा और लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ नौ रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम को आउट कर दिया था। इसी वजह से अफ्रीकी टीम मैच में सिर्फ 106 रन बना पाई। हालांकि, नौ रन पर पांच प्रमुख बल्लेबाजों को आउट करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपने प्रयासों में कमी दिखाई। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका के आखिरी पांच बल्लेबाज 97 रन बनाने में सफल रहे। 
विज्ञापन


ICC T20 Ranking: बाबर को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे सूर्यकुमार, भुवनेश्वर टॉप-10 से बाहर होने की कगार पर

इस मैच में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे सीनियर गेंदबाज नहीं खेल रहे थे। ऐसे में गेंदबाजी भारत की कमजोर कड़ी थी, लेकिन दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह की जोड़ी ने शुरुआती 15 गेंदों में ही मैच लगभग खत्म कर दिया था। इसके बावजूद 19वें ओवर में भारतीय गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और अर्शदीप ने 17 रन दे दिए। टी20 विश्व कप से पहले 19वां ओवर भारत के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। 
विज्ञापन


IND vs SA: अर्शदीप और चाहर की जोड़ी ने किया कमाल, नौ रन पर पांच विकेट झटके, 15 गेंदों में बने तीन बड़े रिकॉर्ड
Trending Videos
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में जमकर रन लुटाए हैं। इसके बाद बुमराह से यह ओवर कराया गया था, लेकिन वह भी महंगे साबित हुए। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अर्शदीप 19वें ओवर में बेहतर प्रदर्शन करेंगे पर ऐसा हुआ नहीं और उन्होंने भी 17 रन दे दिए। वहीं, हर्षल पटेल भी कई मौकों पर अंतिम ओवरों में महंगे साबित हुए हैं। ऐसे में 19वां ओवर भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। 

VIDEO: दक्षिण अफ्रीका ने 18 मिनट के अंदर गंवाए पांच विकेट, 11 सेकंड में देखें कैसे धराशाई हुई अफ्रीकी टीम

पिछले 10 मैचों में 19वें ओवर में भारत का प्रदर्शन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाः अर्शदीप सिंह ने 17 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया। 
भारत बनाम ऑस्ट्रेलियाः बुमराह ने 18 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलियाः मैच आठ ओवर का था, सातवां ओवर बुमराह ने किया, 12 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलियाः भुवनेश्वर ने 16 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम अफगानिस्तानः अक्षर पटेल ने पांच रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम श्रीलंकाः भुवनेश्वर ने 14 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम पाकिस्तानः भुवनेश्वर ने 19 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम हॉन्गकॉन्गः आवेश खान ने 21 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम पाकिस्तानः भुवनेश्वर ने 12 रन दिए, दो विकेट भी लिए।
भारत बनाम जिम्बाब्वेः मैच 16 ओवर में खत्म हुआ, कुलदीप ने 15वें ओवर में पांच रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें