भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में जमकर रन लुटाए हैं। इसके बाद बुमराह से यह ओवर कराया गया था, लेकिन वह भी महंगे साबित हुए। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अर्शदीप 19वें ओवर में बेहतर प्रदर्शन करेंगे पर ऐसा हुआ नहीं और उन्होंने भी 17 रन दे दिए। वहीं, हर्षल पटेल भी कई मौकों पर अंतिम ओवरों में महंगे साबित हुए हैं। ऐसे में 19वां ओवर भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
VIDEO: दक्षिण अफ्रीका ने 18 मिनट के अंदर गंवाए पांच विकेट, 11 सेकंड में देखें कैसे धराशाई हुई अफ्रीकी टीम
पिछले 10 मैचों में 19वें ओवर में भारत का प्रदर्शन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाः अर्शदीप सिंह ने 17 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलियाः बुमराह ने 18 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलियाः मैच आठ ओवर का था, सातवां ओवर बुमराह ने किया, 12 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलियाः भुवनेश्वर ने 16 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम अफगानिस्तानः अक्षर पटेल ने पांच रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम श्रीलंकाः भुवनेश्वर ने 14 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम पाकिस्तानः भुवनेश्वर ने 19 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम हॉन्गकॉन्गः आवेश खान ने 21 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।
भारत बनाम पाकिस्तानः भुवनेश्वर ने 12 रन दिए, दो विकेट भी लिए।
भारत बनाम जिम्बाब्वेः मैच 16 ओवर में खत्म हुआ, कुलदीप ने 15वें ओवर में पांच रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया।