फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन बोर्ड प्रेसीडेंट XI ने इंग्लैंड लॉयन्स को हराया, 152 रन से जीता मुकाबला

Mon, 04 Feb 2019 09:05 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ishan kishan
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने सोमवार को यहां इंग्लैंड लॉयन्स को दो दिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच में 152 रन से करारी शिकस्त दी। लॉयन्स के सामने मैच के दूसरे और अंतिम दिन जीत के लिये 235 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम निर्धारित 30 ओवरों में दो विकेट पर 83 रन ही बना पाई।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने अपनी दूसरी पारी में 59.3 ओवर में छह विकेट पर 246 रन बनाए। उसकी तरफ से इशान किशन ने नाबाद 55 और रिकी भुई ने 51 रन बनाये। डैनी ब्रिग्स ने लॉयन्स की तरफ से 40 रन देकर दो विकेट लिए।

भुई ने अक्षत रेड्डी (49) के साथ 81 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड लॉयन्स ने इससे पहले अपनी पहली पारी 60 ओवर में 145 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इसके जवाब में बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने 30 ओवरों में पांच विकेट पर 134 रन बनाये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें