फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, यशस्वी की टॉप 10 में एंट्री, कोहली-रोहित को फायदा

Wed, 06 Mar 2024 06:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

23 वर्षीय बल्लेबाज पहली बार आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हुए। 727 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ वह 10वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, रोहित शर्मा 11वें और विराट कोहली आठवें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
यशस्वी-विराट-रोहित - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में विस्फोटक प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल को आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। बुधवार को उन्होंने टॉप 10 में एंट्री कर ली। इंग्लैंड के खिलाफ युवा खिलाड़ी ने लगातार दो दोहरे शतक के साथ दो अर्धशतकीय पारियां खेलकर 655 रन बना लिए हैं। अब उनकी नजर इस सीरीज के पांचवें मैच पर है। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को भी एक-एक पायदान का लाभ हुआ है। 
विज्ञापन


यशस्वी-विराट टॉप 10 में, रोहित को भी हुआ फायदा
23 वर्षीय बल्लेबाज पहली बार आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हुए। 727 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ वह 10वें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चार टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी 13वें पायदान से 11वें स्थान पर पहुंच गए। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने चार मुकाबलों में 297 रन बनाए हैं। राजकोट टेस्ट में उन्होंने बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ पहली पारी में 131 रन की दमदार पारी खेली थी। इस सीरीज में निजी कारणों के चलते नहीं खेल रहे विराट कोहली को भी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह 727 अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए। इससे पहले किंग कोहली नौवें स्थान पर थे। 

बुमराह की बादशाहत बरकरार
आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर बरकरार हैं। उनके खाते में 867 अंक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में वह नहीं खेले थे। बोर्ड ने उनके वर्कलोड के चलते उन्हें आराम दिया था। 30 वर्षीय गेंदबाज इस सीरीज में अब तक सर्वाधिक 17 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। वहीं, भारत के लिए वह सबसे ज्यादा विकेट इस सीरीज में हासिल कर चुके हैं। दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्नन अश्विन 846 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबक 834 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ कगिसो रबाडा तीसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें