टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए रविवार को गुवाहाटी पहुंच गई हैं। बता दें कि टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ, जिसने क्रिकेटर्स को खुश कर दिया। दोनों टीमों के क्रिकेटरों को जापी (एक खास तरह की टोपी) पहनाई गई।
असम में जापी पहनने का रिवाज है। दोनों टीमों की झलक पाने के लिए हजारों क्रिकेट फैंस एयरपोर्ट पर मौजूद थे। शहर में सात साल के बाद इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है। गुवाहाटी में आखिरी इंटरनेशनल मैच 28 नवंबर 2010 को हुआ था, जब भारत ने न्यूजीलैंड को वन-डे में 40 रन से हराया था।
ये भी पढ़ें: इस क्रिकेटर पर अटका बॉलीवुड हसीना जरीन खान का दिल, जानिए कौन है वो?
यह मैच नेहरू स्टेडियम में हुआ था, लेकिन अब बारसापारा स्टेडियम पर मैच होगा जिसकी क्षमता 37,000 है। मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं और अभी भी इनकी भारी मांग है। मैच से पहले मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल स्टेडियम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
When in Assam, you must wear the jaapi. #TeamIndia members @manishpandeyinsta @akshar.patel @shikhardofficial and @hardikpandya93 look thrilled as they try out the traditional headgear. A post shared by Team India (@indiancricketteam) on Oct 8, 2017 at 4:32am PDT
टी20 सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया नौ विकेट से जीत कर 1-0 से आगे है। रांची में शनिवार को सीरीज का पहला मैच खेला गया था। बारिश से प्रभावित इस मैच को टीम इंडिया ने आसानी से जीत लिया था। इससे पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को वन-डे सीरीज में 4-1 से हरा चुकी है।
#msdhoni in #Guwahati #picoftheday #photooftheday #mahi #dhoni #instagood #instadaily A post shared by Sivasish Sinha (@_silly_drawings_) on Oct 8, 2017 at 4:01pm PDT