फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एशिया कप: हरमनप्रीत-मंधाना के बाद इतने टी20 खेलने वाली तीसरी भारतीय बनीं दीप्ति, प्रतिका रावल का डेब्यू

Sun, 30 Aug 2026 08:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत की अनुभवी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ मैच में उतरते ही बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। दीप्ति भारत के लिए 150 टी20 खेलने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप टी20 में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। भारत का सामना पहले मुकाबले में थाईलैंड से हो रहा है। इस मैच में उतरने के साथ ही दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। दीप्ति तीसरी भारतीय हैं जिन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला है। उनसे पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना इतने मैच खेल चुकी हैं। 
विज्ञापन

थाईलैंड ने जीता टॉस
थाईलैंड की कप्तान थिपात्चा फुथावोंग ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हरमनप्रीत कौर ने बताया कि वह भी टॉस जीतती तो गेंदबाजी करने का फैसला लेतीं। भारत ने इस मैच के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी और रेणुका सिंह को आराम दिया है, जबकि 24 वर्षीय लेग स्पिनर प्रेमा रावत महज अपना दूसरा ही टी20 खेल रही हैं। 

150 टी20 खेलने वाली 12वीं महिला क्रिकेटर
दीप्ति शर्मा 150 टी20 मैच खेलने वाली भारत की तीसरी और ओवरऑल 12वीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं। भारत के लिए दीप्ति से ज्यादा मैच हरमनप्रीत और मंधाना ने खेले हैं। हरमनप्रीत अब तक 202 और मंधाना 171 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं। दीप्ति 12वीं महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने 150 टी20 मुकाबले खेले हैं। 

प्रतिका रावल का डेब्यू - फोटो : BCCI Women
प्रतिका रावल ने टी20 में किया डेब्यू
प्रतिका रावल ने थाईलैंड के खिलाफ मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया है। टॉस से पहले प्रतिका को कैप पहनाई गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रतिका को कैप दी। प्रतिका के चयन को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन वह आज आखिरकार भारत के लिए टी20 डेब्यू करने में सफल रहीं।

मंधाना ने सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा
भारत की अनुभवी महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने इस मामले में सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है। बेट्स ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10740 रन बनाए हैं। मंधाना ने थाईलैंड के खिलाफ 10 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 19 रन बनाए और बेट्स को पीछे छोड़ने में सफल रहीं। मंधाना से आगे अब भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 10868 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

भारत बनाम थाईलैंड - फोटो : BCCI Women
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, एन श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा। 
थाईलैंड: अपिसारा सुवानचोंराठी, नाटाकन चांतम, फानिता माया, नानापट कोंचारोएनकाई (विकेटकीपर), चानिदा सुथिरुआंग, नाओमी हेमिल्टन, सुलीपोर्न लाओमी, नानाफट चाएहान, सुनिदा चातुरोंग्राटाना, थिपात्चा फुथावोंग (कप्तान), ओनिचा काम्चोंफू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें