फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's U19 T20 WC: भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया

Sun, 26 Jan 2025 04:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

भारत ने सुपर सिक्स चरण में बांग्लादेश को 20 ओवर में आठ विकेट पर महज 64 रन पर रोकने के बाद 7.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और आठ विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
वैष्णवी शर्मा - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैष्णवी शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने टी20 विश्व कप में लगातार चौथी जीत दर्ज की। वैष्णवी ने इस मैच में 15 रन देकर चार विकेट लिए। भारत ने सुपर सिक्स चरण में बांग्लादेश को 20 ओवर में आठ विकेट पर महज 64 रन पर रोकने के बाद 7.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और आठ विकेट से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

गोंगाडी की शानदार बल्लेबाजी 
लक्ष्य का पीछा करते समय सलामी बल्लेबाज तृषा गोंगाडी ने 31 गेंद में आठ चौके की मदद से 40 रन की पारी खेल भारत की जीत पक्की कर दी। वह पावरप्ले में जब आउट हुई तक टीम को जीत के लिए सिर्फ पांच रन की जरूरत थी। सानिका चालके (नाबाद 11) और कप्तान निकी प्रसाद (नाबाद पांच) ने इसके बाद संभल कर खेलते हुए टीम को 77 गेंद शेष रहते हुए आसान जीत दिला दी। बांग्लादेश ने हालांकि शुरुआत से ही दबाव में रहने के बावजूद भारत के खिलाफ मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। 

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज (44) और मलेशिया (31) को 50 रन से कम के स्कोर पर आउट करने के बाद श्रीलंका को नौ विकेट पर 58 रन पर रोक दिया था। वीजे जोशिथा (छह रन पर एक विकेट) और शबनम शकील (सात रन पर एक विकेट) ने तेज गेंदबाजों की मददगार परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए कसी हुई गेंदबाजी की जिससे बांग्लादेश ने नौ रन पर तीन विकेट गंवा दिया। 22 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट गईं।
विज्ञापन

जन्नतुल माउआ (14) और कप्तान सुमैया अख्तर (नाबाद 21) ने इसके बाद छठे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश के स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया। इस साझेदारी को वैष्णवी ने माउआ को आउट कर तोड़ा। इन दोनों के अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच पाया। भारत को तृषा की आक्रामक बल्लेबाजी से लक्ष्य का पीछा करने में कोई परेशानी नहीं हुई। भारतीय टीम सुपर सिक्स चरण के अपने अगले मैच में मंगलवार को स्कॉटलैंड का सामना करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें