12 जून से होगी शुरुआत
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की अगुआई में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 28 मई को होगी। भारत की नजरें इस सीरीज से अपनी तैयारियों को पुख्ता करने की होगी।
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
टी20 विश्व कप के लिए 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 में शामिल है। ग्रुप-1 को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है, जहां मौजूदा दिग्गज टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी।
- ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड।
- ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।
महिला टी20 विश्वकप 2026 के लिए टीम इंडिया
- फोटो : PTI