फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women U19 T20 WC: चैंपियन भारत का रहा दबदबा, सात मैच 8+ विकेट या 60+ रन से जीते, पूरे टूर्नामेंट में रहे अजेय

Sun, 02 Feb 2025 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

निकी प्रसाद की टीम ने सात में से सात मैच अच्छे अंतर से जीते। इस दौरान टीम इंडिया ने सात में से पांच मैच आठ या इससे ज्यादा विकेट से जीते, जबकि दो मैच 60 या इससे ज्यादा के अंतर से जीते। यानी भारत के सभी मुकाबले लगभग एकतरफा रहे।
विज्ञापन
भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी बार महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। मलयेशिया के कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में निकी प्रसाद की टीम इंडिया ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले 2023 में शेफाली वर्मा की टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत का दबदबा दिखा है। भारत ने सात में से सात मैच जीते और टीम अजेय रही। पिछली बार ऐसा नहीं हुआ था। 2023 में भारतीय टीम ने सात में से छह मैच जीते थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-सिक्स में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
भारत को ग्रुप-ए में रखा गया था
निकी प्रसाद की टीम ने सात में से सात मैच अच्छे अंतर से जीते। इस दौरान टीम इंडिया ने सात में से पांच मैच आठ या इससे ज्यादा विकेट से जीते, जबकि दो मैच 60 या इससे ज्यादा के अंतर से जीते। यानी भारत के सभी मुकाबले लगभग एकतरफा रहे। भारत को ग्रुप-ए में वेस्टइंडीज, मलयेशिया और श्रीलंका के साथ रखा गया था। 19 जनवरी को अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं, 21 जनवरी को दूसरे मैच में मलयेशिया को 10 विकेट से रौंद दिया था। 23 जनवरी को अपने तीसरे और आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने श्रीलंका को 60 रन से हराया था। 

भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
सुपर सिक्स में भी शानदार प्रदर्शन
सुपर सिक्स में भारत का सामना बांग्लादेश और स्कॉटलैंड से हुआ। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सुपर सिक्स के मैच में आठ विकेट से शिकस्त दी। फिर स्कॉटलैंड को 150 रन से रौंद दिया। टी20 मुकाबले में 150+ रन की जीत बड़ी जीत होती है। इस तरह भारत ने लगातार पांच मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। 

भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
सेमीफाइनल और फाइनल में एकतरफा जीत
सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 20 ओवर में आठ विकेट पर 113 रन के स्कोर पर रोक दिया। फिर 15 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। इस तरह टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम थी, जिसने अपने पिछले छह में से पांच मैच जीते थे। हालांकि, भारत की बेटियां कहां रुकने वाली थीं। उन्होंने 2023 की तरह एक बार फिर विपक्षी टीम को 100 रन के अंदर रोक दिया और फिर नौ विकेट से जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। भारत ने 11.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। साल 2023 में खेले गए फाइनल में शेफाली वर्मा की टीम ने इंग्लैंड को 68 रन पर समेट दिया था और फिर 14 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया था। 

भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
ग्रुप स्टेज (ग्रुप-ए)
  • 19 जनवरी: भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया।
  • 21 जनवरी: भारत ने मलयेशिया को 10 विकेट से हराया।
  • 23 जनवरी: भारत ने श्रीलंका को 60 रन से हराया।

सुपर सिक्स
  • 26 जनवरी: भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से शिकस्त दी।
  • 28 जनवरी: भारत ने स्कॉटलैंड को 150 रन से शिकस्त दी।

सेमीफाइनल
  • 31 जनवरी: भारत ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया।

फाइनल
  • 2 फरवरी: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से शिकस्त दी।
 

भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर
भारत के लिए इस टूर्नामेंट में गोंगाड़ी त्रिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह टीम इंडिया का उभरता हुआ सितारा बनकर सामने आई हैं। त्रिशा ने सात मैचों में 77.25 की औसत और 147.14 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए। इनमें एक शतक शामिल है। वह टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। यहां तक कि 2023 में भारत की शीर्ष स्कोरर रहीं श्वेता सहरावत ने भी 297 रन बनाए थे। गोंगाड़ी को फाइनल मैच में नाबाद 44 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं, उनकी साथी ओपनर जी कमालिनी ने सात मैचों में 35.75 की औसत और 104.38 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में तीसरे स्थान पर रहीं। शीर्ष पांच में भारत की दो बल्लेबाज रहीं।
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक
रेट
गोंगाड़ी त्रिशा (भारत) 7 309 77.25 147.14
डेविना सारा (इंग्लैंड) 5 176 35.20 135.38
जी कमालिनी (भारत) 7 143 35.75 104.38
केयोइमे ब्रे (ऑस्ट्रेलिया) 6 119 29.75 96.75
जेम्मा बोथा (द. अफ्रीका) 6 105 26.25 123.53
विज्ञापन

महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI
टूर्नामेंट में शीर्ष गेंदबाज
वहीं, गेंदबाजी में भारत का दबदबा दिखा। टूर्नामेंट की शीर्ष पांच विकेट लेने वाली गेंदबाजों में भारत की तीन गेंदबाज रहीं। वैष्णवी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने छह मैचों में 17 विकेट झटके और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में पहले स्थान पर रहीं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 3.36 का रहा। उनके अलावा आयुषी शुक्ला ने सात मैचों में 14 विकेट झटके। उनका इकोनॉमी रेट 3.02 का रहा। पारुनिका सिसौदिया छह मैचों में 10 विकेट के साथ सूची में चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने टूर्नामेंट में 2.72 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की।
 
खिलाड़ी मैच विकेट 4-fers 5फर
वैष्णवी शर्मा (भारत) 6 17 - 1
आयुषी शुक्ला (भारत) 7 14 1  
कायला रेनेके (द. अफ्रीका) 6 11 - -
पारुनिका सिसौदिया (भारत) 6 10 - -
हसरत गिल (ऑस्ट्रेलिया) 6 10 - -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें