भारतीय टीम डी वाई पाटिल मैदान पर 15, 17 और 19 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी। वडोदरा में तीन वनडे 22, 24 और 27 दिसंबर को खेले जाएंगे। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम आयरलैंड से राजकोट में 10, 12 और 15 जनवरी को तीन वनडे खेलेगी। यह वनडे सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है जो अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन का जरिया भी है।