फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA T20I: बारिश नहीं इस कारण रुका मैच, परेशान होकर मैदान से बाहर गए दोनों टीमों के खिलाड़ी, जानें

Wed, 13 Nov 2024 10:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

मैदान पर काफी उड़ने वाले कीडें है जिस कारण दोनों टीमों के खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है। हार्दिक पांड्या दूसरा ओवर फेंकने जा रहे थे, लेकिन अंपायर ने उन्हें रोका और चर्चा के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन
कीड़ों ने खलल डाला - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच में कीड़ों ने खलल डाला जिसके कारण मैच को रोकना पड़ा है। मैदान पर काफी उड़ने वाले कीडें है जिस कारण दोनों टीमों के खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है। हार्दिक पांड्या दूसरा ओवर फेंकने जा रहे थे, लेकिन अंपायर ने उन्हें रोका और चर्चा के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को मिला 220 रनों का लक्ष्य
भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के 107 रनों की शतकीय पारी और अभिषेक शर्मा के अर्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका के सामने तीसरे टी20 मैच में 220 रनों का लक्ष्य रखा। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए। भारत के लिए तिलक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला शतक जड़ा जिससे भारतीय टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए आंदिले सिमलाने और केशव महाराज ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मार्को येनसेन को एक विकेट मिला। 

इस साल यह आठवीं बार है जब भारत ने टी20 में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। भारतीय टीम एक कैलेंडर वर्ष में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक बार 200+ स्कोर करने वाली पहली टीम बन गई है। उसने इस मामले में बर्मिंघम बियर्स और जापान को पीछे छोड़ा। बर्मिंघम बियर्स ने 2022, जबकि जापान ने इस साल टी20 में सात-सात बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। भारत ने पिछले साल टी20 में कुल सात बार 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने शुरुआती ओवर में ही संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था। सैमसन लगातार दूसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हुए थे। हालांकि, अभिषेक और तिलक ने इसके बाद पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। अभिषेक अर्धशतक लगाने के बाद 25 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक के आउट होने के बाद तिलक ने अपनी पारी जारी रखी और पहले अर्धशतक लगाया और फिर शतक जड़ने में भी सफल रहे। 

तिलक 56 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक रन, हार्दिक पांड्या ने 18 रन, रिंकू सिंह ने आठ रन और रमनदीप सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं, अक्षर पटेल एक रन बनाकर नाबाद लौटे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें