फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दिव्यांग विश्व किक्रेट श्रृंखला में भाग लेगा

Mon, 01 Apr 2019 11:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड में इस साल आयोजित होने वाली शारीरिक दिव्यांग विश्व क्रिकेट श्रृंखला में भारत की टीम भी हिस्सा लेगी। 

विज्ञापन


इस टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड कर रहा है जिसे तीन से 13 अगस्त तक वारसेस्टरशर में खेला जाएगा। 

अखिल भारतीय दिव्यांग क्रिकेट महासंघ (एआईसीएपीसी) ने बीसीसीआई महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम और दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर की उपस्थिति में इसकी घोषणा की, जो पूर्व कप्तान अजित वाडेकर की पहली जयंती के लिए यहां मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मौके पर करीम ने स्पष्ट किया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने केवल को एआईसीएपीसी को ही मान्यता दी है।

उन्होंने कहा, ‘हम अभी इसकी फंडिंग नहीं कर रहे हैं। हमने (बीसीसीआई) ने केवल अखिल भारतीय शारीरिक दिव्यांग संगठन (महासंघ) को मान्यता दी है ताकि वे विश्व श्रृंखला चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें