फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो टी-20 स्लैम में स्कॉटलैंड,आयरलैंड और नीदरलैंड की टीमें

Mon, 01 Apr 2019 10:37 PM IST
Mukesh Jha भाषा, मुंबई
विज्ञापन
-
विज्ञापन

सुनील नरेन, किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल जैसे टी-20 फ्रेंचाइजी लीगों में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है कि आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड को मिलाकर इस साल यूरो टी20 स्लैम टूर्नामेंट शुरू हो रहा है।    

विज्ञापन


टूर्नामेंट का पहला सत्र 30 अगस्त से 22 सितंबर तक खेला जाएगा जिसमें आयरलैंड, स्काटलैंड और नीदरलैंड की दो-दो टीमें होंगी। इसके लिए छह शहरों का चयन भी हो गया है। आयरलैंड से डबलिन और बेलफास्ट, स्काटलैंड से एडिनबर्ग और ग्लास्गो तथा नीदरलैंड्स से एम्सटर्डम और रोट्टेरडम के नाम से टीमें होंगी। 

पहले सत्र में हालांकि सभी मैचों को डबलिन, एडिनबर्ग और एम्सटरडम में खेला जाएगा। राउंड रोबिन प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल सहित 33 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक हर टीम को नौ घरेलू और अधिक से अधिक सात विदेशी खिलाड़ी रखने होंगे। अंतिम 11 में कम से कम छह घरेलू खिलाड़ी होने चाहिए। 
विज्ञापन


इस लीग के प्रमोटर जीएस होल्डिंग के गुरमीत सिंह ने कहा, 'हम लीग के लिए चुने गए शहरों से बेहद खुश हैं। आयरलैंड, स्काटलैंड और नीदरलैंड के क्रिकेट बोर्डों ने शहरों का चयन किया दुनिया भर में कई प्रायोजकों और समिति के सदस्यों के साथ चर्चा करने तथा प्रायोजकों की पुष्टि के बाद टीमों के नामों की घोषणा करेंगे।' यूरो टी20 स्लैम को आयरलैंड में 30 अप्रैल 2019 को आधिकारिक तौर पर लांच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें