फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत अपने अभियान की शुरुआत इस टीम के खिलाफ करेगा

Thu, 17 Aug 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : twitter
विज्ञापन
पूर्व चैंपियन भारत और ऑस्ट्रेलिया अगले वर्ष न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में खेलेंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को ग्रुप बी के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टौरंगा में करेगा। भारत के साथ ग्रुप में जिम्बाब्वे और क्वालीफायर पापुआ न्यू गिनी भी हैं।
विज्ञापन


13 जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। न्यूजीलैंड के चार शहरों क्राइस्टचर्च, कुईंसटाउन, टौरंगा और व्हंगरे के सात स्थलों में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है और सभी ग्रुपों में चार टीमों को रखा गया है।

ये भी देंखें : पाक बल्लेबाज उमर अकमल का सनसनीखेज खुलासा, कोच ने भद्दी गालियां दी

अफगानिस्तान और आयरलैंड के हाल ही में पूर्णकालिक सदस्यों में शामिल होने से पहले टेस्ट खेलने वाले 10 देशों को स्वचालित रूप से टूर्नामेंट में एंट्री मिली जबकि सहयोगी सदस्यों को क्वालीफायर के द्वारा एंट्री मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां खेले जाएंगे टूर्नामेंट का फाइनल

भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : indian express
गत चैंपियन वेस्टइंडीज अपने अभियान की शुरुआत मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ टौरंगा में 13 जनवरी को करेगा। बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड और नामीबिया को ब्रूप सी में रखा गया है जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका,  अफगानिस्तान और आयरलैंड को ग्रुप डी में जगह मिली है। बता दें कि यह टूर्नामेंट का 11वां संस्करण होगा जबकि न्यूजीलैंड तीसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

चारों ग्रुपों की शीर्ष दो टीमें सुपर लीग में बढ़ जाएंगी जबकि अन्य आठ टीमें प्लेट चैंपियनशिप में नजर आएंगी। सुपर लीग के क्वार्टरफाइनल्स, सेमीफाइनल्स और फाइनल का लाइव प्रसारण होगा। वैसे टूर्नामेंट के कुल 20 मैचों का लाइव प्रसारण होगा। फाइनल टौरंगा के बे ओवल पर 3 फरवरी को खेला जाएगा जबकि दोनों सेमीफाइनल्स 29 और 30 जनवरी को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जाएंगे। 

प्लेट टूर्नामेंट इसके साथ ही खेला जाएगा, लेकिन उसका फाइनल 28 जनवरी को क्राइस्टचर्च के बर्ट सुटक्लिफ ओवल में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें