फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: 'भारत चुनौती देगा, लेकिन हमारी बैटिंग...', तीसरे वनडे से पहले ब्रीट्जके ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

Fri, 05 Dec 2025 09:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

तीसरा और अंतिम वनडे रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। अब देखना यह है कि क्या भारत वापसी करेगा या दक्षिण अफ्रीका सीरीज अपने नाम करेगी।
विज्ञापन
ब्रीट्जके ने बयान दिया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने शनिवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले से पहले स्वीकार किया कि भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों में कड़ी चुनौती पेश करेगी, लेकिन अपनी टीम की संतुलित बल्लेबाजी उन्हें जीत का भरोसा देती है। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है और यह मैच विजेता तय करेगा। भारत को पहले टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी और अब वह लगातार दूसरी सीरीज हार से बचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगा।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ मुकाबले को बताया मुश्किल मैच
निर्णायक वनडे की पूर्व संध्या पर ब्रीट्जके ने कहा, 'हम जानते हैं कि हमें एक बहुत अच्छी टीम का सामना करना होगा। हमें पता है कि वह जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह एक ऐसा मैच है जिसमें दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है, इसलिए यह एक बहुत अच्छा मुकाबला होने वाला है।' 27 वर्षीय इस बल्लेबाज ने आगे कहा कि टीम के निचले क्रम की उपयोगी पारियों ने दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूती और संतुलन दिया है।

निचला क्रम बना दक्षिण अफ्रीका की ताकत
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन और कॉर्बिन बॉश ने निचले क्रम में आकर अहम योगदान दिया है। डेवाल्ड ब्रेविस, यानसन और बॉश जैसे आक्रामक बल्लेबाजों की मौजूदगी को ब्रीट्जके टीम की बड़ी शक्ति मानते हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम में अच्छा संतुलन है। हमारे निचले क्रम में कुछ खिलाड़ी अच्छे बल्लेबाज हैं। हमारे पास ब्रेविस, यानसन और कॉर्बिन जैसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। हमारे बल्लेबाज अभी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और हमें कल फिर से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'

टॉप ऑर्डर पर दबाव घटा
ब्रीट्जके का मानना है कि पावर-हिटर्स की मौजूदगी से शीर्ष क्रम अधिक आजाद होकर खेल सकता है। उन्होंने कहा, 'इससे हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आत्मविश्वास मिलता है क्योंकि उन्हें पता है कि टीम के निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। इससे बल्लेबाज थोड़ा सहज होकर खेल सकते हैं।'

नई भूमिका में मजबूत हो रहे हैं ब्रीट्जके
ब्रीट्जके हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं, जिससे उन्हें इस भूमिका में सहज होने में मदद मिली। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर इससे मदद मिली। पाकिस्तान में हालात अलग थे, लेकिन अब मैं इस नंबर पर ज्यादा सहज हूं। उम्मीद है कि आगे मैं और बेहतर प्रदर्शन करूंगा।'
विज्ञापन

ओस को लेकर तैयार है दक्षिण अफ्रीका
पहले दो मुकाबले में ओस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बारे में उन्होंने कहा, 'हमने देखा है कि ओस ने बड़ी भूमिका निभाई है। बाद में बल्लेबाजी हमें फायदा देती है, लेकिन अगर हमें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी, तो हम उसके लिए तैयार रहेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें