फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के बाद टीम इंडिया का एक और क्रिकेट दौरा कन्फर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में एक टेस्ट और तीन वनडे के बाद टीम इंडिया जुलाई के पहले सप्ताह में ही जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। इस बात की पुष्टि जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर एलिस्टर कैंपबेल ने की है।
विज्ञापन


टीम इंडिया जिम्बाब्वे के लिए 7 जुलाई को रवाना हो जाएगा। वहां तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेले जाएंगे। कैंपबेल ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है, " मैं टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे पर आने को लेकर अब पूरी तरह से कन्फर्म हूं। सभी मैच 20 तक पूरे हो जाएंगे।"
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का छोटे-छोटे दौरे

वर्ल्ड कप के बाद बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के लगातार छोटे-छोटे दौरे हो रहे है। दो माह से भी लंबे अंतराल तक चले आईपीएल के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश पहुंची है। यहां टीम के मेजबान के साथ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच है।

बांग्लादेश में छोटी सी सीरीज पूरी होने के बाद टीम इंडिया 7 जुलाई से 20 जुलाई तक जिम्बाब्वे में व्यस्त होगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट की ओर से जारी किए ट्वीट में कहा गया है कि जून के इस सप्ताह तक मैचों के शेड्यूल जारी कर दिए गए है। सभी मैच हरारे मैदान में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें