फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रहाणे-विहारी का दिखा दम, ड्रॉ रहा अभ्यास मैच

Tue, 20 Aug 2019 07:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 अगस्त से होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ड्रॉ रहा तीन दिवसीय अभ्यास मैच भारत के लिए बेहद उपयोगी रहा। जहां पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़ा वहीं दूसरी पारी में अंजिक्य रहाणे ने अर्द्धशतक जमाकर अपनी तैयारी पुख्ता की। पुजारा और रहाणे दोनों भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं। पिछले दो साल से शतक नहीं लगा पाए रहाणे ने इस मैच के अंतिम दिन 162 गेंद में 54 रन बनाए। वह रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में आउट हुए।
विज्ञापन


इस मैच में कप्तानी कर रहे रहाणे पहली पारी में नाकाम रहने के बाद पारी की शुरुआत को उतरे थे। वह दूसरे दिन 35 ओवर तक क्रीज पर रहे लेकिन सहज नहीं दिखे क्योंकि 20 रन बनाने में उन्होंने 80 डाट गेंदें खेल डाली। रहाणे और हनुमा विहारी ने एक विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और दोनों ने अर्द्धशतक जमाए। विहारी ने 125 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन जोड़े जिससे भारत की बढत 279 रन की हो गई।

ऑफ स्पिनर अकीम फ्रेजर ने दोनों को आउट किया। ऋषभ पंत 19 और रविंद्र जडेजा नौ रन बनाकर लंच से पहले पवेलियन लौट गए थे। भारत ने लंच के बाद आठ ओवर खेलकर पांच विकेट पर 188 रन के स्कोर पर पारी घोषित की। पहली पारी में भारत के छह विकेट पर 297 रन के जवाब में 181 रन पर आउट हुए मेजबान टीम ने चाय तक 21 ओवर में तीन विकेट पर 47 रन बना लिए थे जब दोनों टीमों ने मैच खत्म करने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। पहला टेस्ट बृहस्पतिवार से नार्थ साउंड में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें