भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहें तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल बारिश में धुल गया। आज एक भी बॉल नहीं फेंकी गई। अब इस खेल का नतीजा आना मुश्किल ही नजर आ रहा है क्योंकि अभी भी 3 इनिंग्स का खेल बाकी है।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 1 विकेट खोकर 107 रन बना लिए थे। क्रैग ब्राथवेट 53 और डैरेन ब्रावो 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। तीसरे दिन का खेल न होने के कारण दोनों के स्कोर में कोई इजाफा नहीं हुआ। तीसरे दिन का खेल भारत के लिहाज से काफी अहम था, क्योंकि यहीं से मैच की दशा और दिशा तय हो सकती थी।
इससे पहले भारत ने रिदिमान साहा और रविचंद्रन अश्विन के शतकों की बदौलत भारत ने 353 रन बनाए। वेस्टइंडीज अब भी भारत से 246 रन पीछे है और उसके पास 9 विकेट मौजूद हैं। दूसरे दिन भारक के गेंदबाजों को कोई सफलता नहीं मिली। वेस्टइंडीज का इकलौता विकेट रनआउट के रूप में गिरा।