कुलदीप की गैरमौजूदगी में स्पिन विभाग में युजवेंद्र की वापसी हो सकती है जबकि क्रुणाल पांड्या के पास अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की प्रभावी शुरुआत को आगे बढ़ाने का मौका होगा। हालांकि, यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन चेन्नई के वॉशिंगटन सुंदर को अय्यर के साथ मौका देता है या नहीं। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत को प्रभावी टक्कर देने के बाद वेस्टइंडीज की टीम टी20 में पूरी तरह से नाकाम रही है।
नियमित सलामी बल्लेबाजों (क्रिस गेल और एविन लुईस) की गैरमौजूदगी और शीर्ष में संयोजन के साथ छेड़छाड़ से भी टीम को नुकसान उठाना पड़ा है। कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने स्वीकार किया है कि उन्हें उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ ही सीरीज का अंत सांत्वना भरी जीत के साथ करना होगा। किरोन पोलार्ड, डेरेन ब्रावो और दिनेश रामदीन जैसे अनुभवी खिलाड़ी नाकाम रहे हैं जबकि ऊपरी क्रम में मौका दिए जाने के बाद शिमरोन हेटमायर भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।
गेंदबाजों में ओशाने थॉमस ने अपनी गति और विकेट हासिल करने की क्षमता से प्रभावित किया है, लेकिन अन्य गेंदबाजों से उन्हें सहयोग नहीं मिला है। कोलकाता में आईसीसी विश्व टी20 के फाइनल में बेन स्टोक्स पर लगातार चार छक्कों के साथ वेस्टइंडीज को खिताब जिताने वाले कप्तान ब्रेथवेट अपने खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से प्रेरित करने की कोशिश करेंगे।
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल।
वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, ओबेड मैकॉय, कीमो पाल, खेरी पियरे, किरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, दिनेश रामदीन, शेरफेन रदरफोर्ड और ओशाने थॉमस में से।
समय: मैच शाम सात बजे शुरू होगा।