फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगे 'रोहित के रणबांकुरे', दम दिखाने को तैयार विंडीज

Tue, 06 Nov 2018 08:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

टेस्ट और वनडे में अपना दबदबा कायम रखने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी को उसके पसंदीदा प्रारूप के पहले मैच में भी कड़ी शिकस्त देने वाली वाली भारतीय टीम मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना विजय अभियान जारी रखकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन


भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में चार मैचों में हार का क्रम रविवार को कोलकाता में टूट गया। वेस्ट इंडीज के लिए यह दौरा अब तक अच्छा नहीं रहा है और ऐसे में दूसरे मैच में भी भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगा।

भारत ने रविवार की जीत से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी जीत 23 मार्च 2014 को बांग्लादेश में वर्ल्ड टी-20 के दौरान दर्ज की थी। ईडन गार्डन में पांच विकेट से जीत के बाद भारत ने मौजूदा विश्व चैंपियन के खिलाफ जीत-हार के अपने रिकॉर्ड को 5-3 कर दिया है। ईडन गार्डन में भारत को लक्ष्य का पीछा करते हुए जूझना पड़ा लेकिन विराट कोहली की अनुपस्थिति में इस तरह की जीत मायने रखती है।
विज्ञापन


घरेलू सीरीज में यह पहला टी-20 था जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेले क्योंकि उन्हें टीम से बाहर रखा गया है। वह विकेट के आगे बल्लेबाज के रूप में भले ही कमाल नहीं दिखा पा रहे हों लेकिन विकेट के पीछे की चपलता और उनका क्रिकेटिया ज्ञान अब भी टीम के लिए काफी मायने रखता है।
 

rohit sharma
कोहली की अनुपस्थिति में टीम की अगुआई कर रहे रोहित शर्मा पहले मैच में नाकाम रहे और वह इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इसकी भरपाई करना चाहेंगे। इस स्टेडियम में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी होगा। रोहित के अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत और मनीष पांडे्य भी पहले मैच में असफल रहे थे।

दिनेश कार्तिक की 34 गेंदों पर नाबाद 31 रन की जिम्मेदारी भरी पारी और क्रुणाल पंड्या के नौ गेंद पर बनाए गए नाबाद 21 रन से भारत ने 17.5 ओवर में 110 रन का लक्ष्य हासिल किया। लेकिन लखनऊ में भारतीय प्रशंसक दिवाली से पहले अपने बल्लेबाजों से चौके-छक्कों का धूमधड़ाका देखना चाहेंगे। गेंदबाजी में चाइनामैन कुलदीप यादव, पंड्या और खलील अहमद ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह से यहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
 
विज्ञापन

विंडीज को खल रही आंद्रे रसेल की कमी

Andre Russell
टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाने के बाद वेस्टइंडीज टी-20 प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगा। पहले मैच में उसके बल्लेबाज नहीं चले और वे ईडन गार्डन पर की गई गलतियों से सबक लेकर यहां वापसी करने की कोशिश करेंगे। उसे आंद्रे रसेल की कमी खल रही है जो चोटिल होने के कारणसीरीज से बाहर हो गए।

कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें बल्लेबाजी में योगदान देकर अपने खिलाड़ियों को प्रेरित करना होगा। युवा तेज गेंदबाज ओशेन थामस ने कोलकाता में भारतीय सलामी बल्लेबाजों को परेशानी में रखा। उन्हें कीमो पॉल और अन्य से सहयोग की जरूरत है।

टीमें इस प्रकार हैं
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे्य, श्रेयस अय्यर, ऋ षभ पंत, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्व कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद , उमेश यादव, शाहबाज नादीम में से।
वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), डैरेन ब्रावो, शिमोन हेटमेयर, शाई होप ओबेद मैक्कॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरेन पोलार्ड, निकोलस पूरण, रोवमन पॉवेल, दिनेश रामदीन, शेरफेन रुदरफोर्ड, ओशेन थामस में से।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें