ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर
आज भारत की शुरुआत धमाकेदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के बीच 227 रनों की साझेदारी हुई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपने-अपने शतक पूरे किए। रोहित शर्मा ने 107 गेंदों में अपना 28वां शतक तो केएल राहुल ने 102 गेंदों में अपना तीसरा सैकड़ा लगाया।
राहुल शतक लगाने के तुरंत बाद अपना विकेट गंवा बैठे और 102 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इस झटके से उबरी ही नहीं थी कि नए बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए। कीरोन पोलार्ड की गेंद पर रोस्टन चेज ने उनका कैच लिया।
रोहित शर्मा एक बार फिर दोहरे शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन 138 गेंदों पर 159 रन बनाकर उनकी पारी का अंत हुआ। शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर शाई होप ने उनका कैच लिया। ऋषभ पंत 39 और श्रेयस अय्यर 53 रन बनाकर आउट हुए।
इसके पहले चेन्नई में खेले गए एकदिवसीय में कैरेबियाई टीम ने आसानी से 288 का लक्ष्य पा लिया था। तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने का मतलब है कि एक और हार भारतीय टीम को घरेलू पिच पर सीरीज हार का कड़वा घूंट पीना।
केएल राहुल और रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित शर्मा ने विशाखापट्टनम में अपने वनडे करियर का 28वां शतक जड़ा। रोहित ने 107 गेंदों में दो छक्के और 11 चौके की मदद से इस मुकाम को पाया। रोहित इस साल 1300+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। एक बार फिर लग रहा था कि हिटमैन दोहरा शतक जमाने वाले हैं, लेकिन 43.3 ओवर में टीम का स्कोर जब 292 था तब शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर उन्हें शाई होप ने लपका। रोहित ने शुरुआत धीमी की थी। 50 रन बनाने में उन्हें 67 गेंदें लगी। मगर इसके बाद उन्होंने अपना गेयर बदला। अपनी 159 रन की पारी में हिटमैन ने 178 चौके और 5 छक्के जमाए।
INDvWI: रोहित शर्मा ने ठोका 28वां शतक, तोड़े एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स
इसके ठीक बाद केएल राहुल ने भी अपने करियर का तीसरा शतक पूरा किया। राहुल ने 102 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। राहुल आज शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। 46 गेंदों में उन्होंने वन-डे का पांचवां अर्धशतक पूरा किया था।
INDvWI: केएल राहुल का धमाल, विंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में जड़ा शतक
रिकॉर्ड बुक
भारतीय टीम पर लगातार दो वनडे सीरीज और लगातार पांच वनडे मैच हारने का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से सीरीज गंवाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच जीतने के बाद अगले तीनों मैचों में हार मिली थी। विशाखापट्टनम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पिछले साल खेला गया मैच टाई रहा था।
आंकड़ें
06 : वनडे जो पिछले यहां खेले गए हैं उसमें पांच मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है
275 : का औसत स्कोर रहा है विशाखापट्टनम में पिछले नौ वर्षों में
139 : की औसत रही है विराट की इस मैदान में। उन्होंने कुल 556 रन किए हैं जिसमें तीन शतक शामिल हैं
इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। पिछले मैच में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह युवा पेसर शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वेस्टइंडीज ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर
वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), एविन लुईस, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉट्रेल, निकोलस पूरन, शिमरान हेटमेयर, जेसन होल्डर, कीमो पॉल