-50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम। करीब 30 एकड़ में बना।
-भारत की तीसरा जबकि विश्व का छठा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम।
-5 हजार दो पहिया और 1 हजार कार पार्किंग
-करीब 530 करोड़ की लागत से बना है स्टेडियम
-40 अंतरराष्ट्रीय स्तर के टॉयलेट
-6 फ्लड लाइटें और एलईडी स्क्रीन से सजा है मैदान
-खिलाड़ियों के लिए फाइव स्टार ड्रेसिंग रूम बना है
अटल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए भी विश्वस्तरीय सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है। इसमें स्टीम बाथ, आइस बॉक्स जैसी सुविधाओं के साथ ही 40 अंतरराष्ट्रीय स्तर के टॉयलेट, 50 छोटे कैफेटेरिया, तीन 200 लोगों के बैठने की क्षमता वाले रेस्टोरेंट बने हुए हैं। स्टेडियम में जिम, रिहैब सेंटर, गेस्ट हाउस और स्पोर्ट्स एकेडमी भी है।
लखनऊ के स्टेडियम की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। अगर बारिश होती भी है तो फैंस को निराश होकर घर नहीं लौटना पड़ेगा बल्कि कुछ ही देर में मैच दोबारा शुरू होते देख सकेंगे। दरअसल, ग्राउंड और दर्शक दीर्घा के बीच करीब 10 फीट चौड़ी जगह छोड़ी गई है, जिससे पानी फौरन निकल जाएगा और 15 मिनट के अंदर ही मैदान को खेल के लिए तैयार किया जा सकेगा।