भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाने की वजह से दोनों ही टीमें कुछ खास नहीं कर पाई थीं। लेकिन आज दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी। साथ ही आज का मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त भी बनाना चाहेंगी।
वन-डे सीरीज के लिए दोनों टीमें अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेल रही हैं, ऐसे में फैंस को एक जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आप कब, कहां और कैसे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं?