फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-विंडीज के बीच दूसरा वन-डे टाई, देखें मैच के आखिरी ओवर का रोमांच

Thu, 25 Oct 2018 08:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला टाई हो गया। विशाखापट्टनम में बुधवार को खेले जा रहे दूसरे वन-डे में टीम इंडिया द्वारा मिले 322 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की तरफ से आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर शाई होप (123*) ने चौका जड़कर मैच को टाई कराया। हालांकि, पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है।

विज्ञापन


बता दें कि विंडीज को जीत के लिए 6 गेंदों पर 14 रन की दरकार थी। आखिरी ओवर में टीम इंडिया की तरफ से उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर शाई होप और नर्स मौजूद थे।

विज्ञापन

आइए जानते हैं आखिरी ओवर का रोमांचः-

पहली गेंद- होप ने यादव की पहली गेंद पर 1 रन लिया। अब जीत के लिए विंडीज को 5 बॉल पर 13 रन चाहिए थे।

दूसरी गेंद- लेग बाई के चलते चार रन और विंडीज के खाते में गए।

तीसरी गेंद- यहां नर्स ने 2 रन अपनी टीम के खाते में जोड़े। अब विंडीज को जीत के लिए 7 रन की दरकार थी।

चौथी गेंद- यहां विंडीज को लगा झटका, नर्स 5 रन बनाकर आउट हो गए।

पांचवी गेंद- शाई होप ने 2 रन लिए।

आखिरी गेंद- 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर होप ने चौका जड़कर इस रोमांचक मैच को टाई कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें