फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs WI Live Streaming: दूसरे मैच में भी देखने को मिलेगी रोहित-विराट की जुगलबंदी, यहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Wed, 09 Feb 2022 12:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

India vs West Indies (IND vs WI) 2nd ODI Live Streaming, Telecast: इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। 2023 विश्व कप भारत में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में मिली करारी हार के बाद नए सिरे से शुरुआत कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त भी बनाना चाहेगी। वहीं, वेस्टइंडीज टीम भी वापसी करने को बेताब होगा।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के इतर इस बार भारतीय टीम के लिए परिस्थितियां और कप्तान दोनों ही अलग हैं। अनुभवी रोहित शर्मा कप्तानी संभाल रहे हैं। यह उनकी बतौर रेगुलर वनडे कप्तान पहली वनडे सीरीज है। पिछले मैच में उनके और विराट कोहली के बीच जुगलबंदी देखने लायक थी। टीम को दूसरे वनडे में भी यही याराना देखने को मिल सकता है। इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। 2023 विश्व कप भारत में ही खेला जाएगा। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...


कब खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज दूसरा वनडे? 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी यानी बुधवार के दिन खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज दूसरा वनडे?

भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे खेला जाएगा मैच?

इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे होगा और पहली गेंद डेढ़ बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे।

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी-हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमें

भारतीय टीम:  
विज्ञापन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।

वेस्टइंडीज की टीम: 
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, फैबियन एलेन, एनक्रुमाह बोनर, जेसन होल्डर, शाई होप, निकोलस पूरन, अकील हुसैन, अल्जारी जोसफ, केमार रोच, रोमारियो शेफर्ड, ओडेन स्मिथ, हेडन वॉल्श जूनियर।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें