फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज: श्रेयस ने कोहली का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? चेज करते हुए शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान

Wed, 07 Oct 2026 09:42 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में शतकीय पारी खेल रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। श्रेयस के दम पर भारत ने यह मैच आठ विकेट से जीता और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 102 रन की नाबाद पारी खेली। 43 गेंदों में अय्यर ने छह छक्कों और 10 चौके लगाए। इस पारी के साथ ही अय्यर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। श्रेयस की इस दमदार पारी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। 
विज्ञापन
Trending Videos

सर्वोच्च रन बनाने वाले चौथे भारतीय
श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष तीनों पारियां रोहित शर्मा के नाम हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 121 रन, श्रीलंका के विरुद्ध 118 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 111 रन की पारियां खेली हैं। श्रेयस अकेले ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने रन चेज करते हुए शतक लगाया। 

श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
ईशान के साथ रिकॉर्ड साझेदारी 
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए किसी भारतीय कप्तान का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 94* रन था, जो विराट कोहली ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (111*) और केएल राहुल (110*) यह कारनामा कर चुके थे। इस पारी के दौरान अय्यर ने ईशान किशन के साथ 137 रन की अटूट साझेदारी की, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन चेज के दौरान भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मामले में यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल की जोड़ी शीर्ष पर है, जिसने वेस्टइंडीज के विरुद्ध साल 2023 में 165 रन जुटाए थे। वहीं, जायसवाल ने शुभमन गिल के साथ साल 2024 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 156* रन जोड़े थे। 137* रन की साझेदारी टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए तीसरी विकेट की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी साझेदारी है। इतने रन की साझेदारी ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी।

अय्यर ने सिर्फ 42 गेंदों में शतक पूरा किया। यह फुल मेंबर टीमों के कप्तानों द्वारा संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज टी20 शतक है। अय्यर के अलावा, हैरी ब्रूक भी 42 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में सिकंदर रजा (33 गेंदें बनाम जिम्बाब्वे) और रोहित शर्मा (35 गेंदें बनाम श्रीलंका) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (117 बनाम इंग्लैंड) और केएल राहुल (110* बनाम वेस्टइंडीज) उनसे आगे हैं।
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर-नमन धीर - फोटो : IANS
भारत ने वेस्टइंडीज को हराया
मैच की बात करें तो मंगलवार को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवरों में 171 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने कप्तान अय्यर की तूफानी पारी के दम पर 14.4 ओवरों में आठ विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें