फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुराने दिनों को याद कर रोने लगीं बुमराह की मां, एक जोड़ी जूते खरीदने तक के पैसे नहीं थे

Thu, 10 Oct 2019 07:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी मां दलजीत बुमराह ने एक वीडियो के जरिए अपने पुराने दिनों को याद किया। पुराने दिनों को याद करते हुए दोनों भावुक हो गए। वहीं, बुमराह की मां किस्सा बताते हुए रोने लगीं।
 
विज्ञापन

2 of 4
jasprit bumrah
दरअसल, आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में जसप्रीत बुमराह और उनकी मां दलजीत बुमराह अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। दलजीत अपने बेटे जसप्रीत की कहानी कहानी बताते हुए काफी भावुक हो जाती हैं। आखिरी में वह रोने लगती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
बुमराह
दलजीत कहती हैं, मुझे दिन में सोने की आदत है और यह मुझे इरिटेट करता रहता था। बॉल से जसप्रीत मुझे काफी परेशान करता था। जब बुमराह पांच साल के थे, उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। इसके बाद हमें आर्थिक रूप से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। फिर बुमराह कहते हैं, मेरे पास सिर्फ एक जोड़ी जूते थे। एक ही टी-शर्ट थी। मैं उसे ही धोता था और बार-बार इस्तेमाल करता था। बचपन में आप ऐसी कहानियां सुनते हो कि आपको किसी ने खेलते हुए देखा और आपको चुन लिया, लेकिन मेरे साथ ऐसा सच में हुआ।'
विज्ञापन

4 of 4
jasprit bumrah
बता दें कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की मालिक नीता अंबानी ने लंदन में आयोजित स्पोटर्स समिट में इस समय विश्व के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कहानी साझा की। बुमराह के अलावा नीता ने यह भा कहा कि बीते 10 साल में मुंबई इंडियंस ने कई युवा खिलाड़ियों को निकाला है, जिनमें हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं। बुमराह मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हैं और वह 2013 से इस टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें