फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: कोहली-विजय के नाम रहा पहला दिन, लंकाई गेंदबाजों की खूब हुई धुनाई

Mon, 04 Dec 2017 09:15 AM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
1 of 5
विराट और विजय - फोटो : File
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। मैच में पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। खासतौर पर कप्तान विराट कोहली और मुरली विजय ने पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की और अपने-अपने शतक बनाए। 

दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले टीम इंडिया को दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज संदकन ने मुरली विजय और अजिंक्या रहाणे के रूप में दो झटके दिए। दोनों बल्लेबाज एक ही तरीके से विकेट के पीछे स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे। विजय ने आउट होने से पहले 155 और रहाणे ने 1 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर कप्तान कोहली 156 और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर मौजूद हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
मैच मे टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दिन टीम इंडिया ने 90 ओवर में 4 विकेट खोकर 371 रन बनाए। मुरली विजय और कप्तान विराट कोहली ने अपने-अपने 150 रन पूरे किए। सीरीज में विजय का लगातार दूसरा और कोहली का तीसरा शतक है।

कप्तान कोहली का यह 63वां टेस्ट मैच हैं और इस मैच में अपना 52 वां इंटरनेशनल शतक पूरा किया। उनके टेस्ट में अब 20 शतक हो गए हैं। वन डे में उन्होंने 32 शतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस मैच में अपने 5000 हजार रन भी पूरे किए। साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 16 हजार रन भी पूरे किए। टेस्‍ट मैच में 5000 रन पूरे करने वाले वो भारत के 11 वें बल्लेबाज बन गए हैं। फिलहाल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम है।
विज्ञापन

3 of 5
मुरली विजय - फोटो : File
मैच में पहला झटका टीम इंडिया को खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन के तौर पर लगा। धवन को अपना शिकार दिलरुवान परेरा ने बनाया। धवन परेरा की गेंद को स्वीप मारने के चक्कर में बैकवर्ड स्कॉयर पर लकमल के हाथों कैच आउट हुए। धवन ने 35 गेंदों पर 4 चोकों की मदद 23 रन बनाए। 

टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा के रूप में दूसरा झटका लगा। पुजारा का विकेट गमागे ने लिया। लेग साइड जा रही गेंद पर पुजारा को लेग स्लिप में खड़े समाराविक्रमा ने पकड़ा। आमतौर पर यहां पर टेस्ट क्रिकेट में फिल्डर रखा नहीं जाता है। इसलिए माना जा रहा है कि पुजारा बड़े ही अजीब तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटे। पुजारा ने 39 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 23 रन बनाए।

4 of 5
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
इसके बाद दिन का खेल खत्म होने से पहले मुरली विजय बाएं हाथ के स्पिन संदकन की गेंद पर विकेट के पीछे विकेटकीपर के हाथों स्टंप हुए। विजय ने 267 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 155 रन की पारी खेली। उपकप्तान अजिंक्या रहाणे इस मैच में अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। रहाणे का विकेट भी संदकन ने विकेट के पीछे कीपर के हाथों स्टंप करवा के लिया। कोटला टेस्ट में टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह मोहम्मद शमी और सलामी बल्लेबाज के एल राहुल की जगह पर शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीलंका टीम
श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने टीम में तीन बदलाव किए हैं। लक्षण सैंदकन, रोशन सिल्वा और धनंजय दे सिल्वाक को टीम में थिरिमने, शानका और हेराथ की जगह पर शामिल किया गया। रोशन सिल्वा इस मैच में अपना डेब्यू कर रहे हैं और कोच थिलन समरवीरा ने उन्हें मैच कैप पहनाई।

टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त लिए हुए है और इस मैच को जीत कोहली लगातार 9वीं सीरीज जीतना चाहेंगे। पिच रिपोर्ट में वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कि कोटला की पिच सख्त है और बल्लेबाजों की मदद करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें