एशिया कप के सुपर चार में भारत का दूसरा मैच श्रीलंका के साथ है। पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया के लिए हर मुकाबला नॉकआउट मैच की तरह हो गया है। यहां से एक और हार भारत के फाइनल खेलने की उम्मीदों को ध्वस्त कर सकती है। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। रवि बिश्नोई की जगह रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया है।
टीम में लौट सकते हैं आवेश
आवेश खान
- फोटो : बीसीसीआई
आवेश खान इस मैच में टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उन्हें बुखार आया था और वे यह मैच नहीं खेल सके थे। इस मुकाबले के लिए माना जा रहा था कि वह फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा था कि खराब फॉर्म से जूझ रहे युजवेंद्र चहल की जगह रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया जा सकता है। अश्विन तो आए, लेकिन चहल टीम से बाहर नहीं गए। बिश्नोई को पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी के बावजूद बाहर बैठना पड़ा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दानुष्का गुणातिलाका, भानुका राजपक्षा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।