फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा एक और बुमराह, अब यॉर्कर मास्टर बनेगा यह तूफानी गेंदबाज

Sat, 04 Jan 2020 08:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
नवदीप सैनी को अपने छह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद साझा करने का मौका नहीं मिला इसलिए वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के दौरान भारत के मुख्य तेज गेंदबाज से कुछ बारिकियां सीखने का मौका मिलने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : social Media
सैनी ने अभी तक एक वन-डे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन इन मैचों में बुमराह को या तो आराम दिया गया है या फिर वह पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बाहर रहे। सैनी ने शुक्रवार को कहा, ‘मैं अब उनसे अपनी कमजोरियां और खामियां साझा कर सकता हूं। मैं उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखकर काफी कुछ सीख सकता हूं। यह मेरे लिए अच्छा मौका होगा। मैं इसके लिए बेताब हूं।’
विज्ञापन

पिछले साल 27 वर्षीय क्रिकेटर के लिए यादगार रहा जिसमें उन्होंने सफेद गेंद से पदार्पण किया और वह अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले प्रतिस्पर्धी गेंदबाजी आक्रमण में अपना स्थान पक्का करने की उम्मीद लगाए हैं।

4 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : social Media
उनसे जब पूछा गया कि वह ऑस्ट्रेलिया में जाने वाली विश्व कप टीम में खुद को कहां देखते हैं तो उन्होंने कहा, ‘इस समय हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जिससे अतिरिक्त प्रेरणा मिलती है। साथ ही मुझे नियमित स्थान हासिल करने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी होगी।’
विज्ञापन

5 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : social media
हरियाणा के करनाल के इस खिलाड़ी ने पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे में अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। चार महीने के समय में उन्होंने कटक में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वनडे पदार्पण किया जब उन्हें चोटिल दीपक चाहर की जगह टीम में जगह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : crictracker
नवदीप सैनी ने कटक में तीन ओवर में 10 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने पदार्पण मैच के लिए अच्छी तैयारी की थी और यह भी अच्छा हुआ कि मेरी यार्कर बढ़िया रहीं। फिर से अच्छा करने की उम्मीद करते हैं। मैं अपनी तैयारियां जारी रखे हूं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें