एशिया कप के सुपर-4 राउंड में मंगलवार (छह सितंबर) को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा ऱहा है। भारतीय टीम पाकिस्तान से मिली हार को भुलाकर यह मैच जीतने उतरेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम के हौसले अफगानिस्तान को हराने के बाद बुलंद हैं। वह लगातार दूसरी जीत के साथ फाइनल के करीब पहुंचना चाहेगी। टीम इंडिया अगर यह मैच हार जाती है तो खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उसकी राह मुश्किल हो जाएगी।
आंकड़ों में देखें तो टीम इंडिया पिछले तीन मैचों में श्रीलंका से जीती है। उसे पिछली हार जुलाई 2021 में मिली थी। श्रीलंका से भारत 17 मैच जीता है। वहीं, सात मुकाबलों में उसे हार मिली है। एक मैच में नतीजा सामने नहीं आया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को इसी साल फरवरी में तीन टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। वह जीत के इस क्रम को जारी रखने के इरादे से दुबई में उतरेगी।
आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप में सुपर-4 राउंड का यह मुकाबला छह सितंबर यानी मंगलवार को खेला जा रहा है।
कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
कब शुरू होगा भारत और श्रीलंका का मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे हुआ। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू हुआ।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी पर यह मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसाल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दानुष्का गुणातिलाका, भानुका राजपक्षा, दासून शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।