फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने में दूसरी बार, टीम इंडिया ने कर दिया क्लीन स्वीप

Fri, 19 Feb 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नया साल सफलताओं भरा साबित हो रहा है। नए साल में लगातार दूसरे महीने में भी टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप कर दिया है। पिछले महीने धोनी की टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन


धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों वनडे सीरीज में 1-4 से हार के बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज में जोरदार तरीके से वापसी की और शानदार खेल दिखाते हुए तीनों मैच जीतकर कंगारू टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। तब भारत ने पहली बार कंगारुओं की धरती पर क्लीन स्वीप किया था।

जनवरी में इस स्वीप के बाद अब फरवरी में भी भारत ने एक और क्लीन स्वीप कर दिया। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मैच जीतने के बाद तीसरे मैच में भी जीत हासिल करने के साथ ही क्लीन स्वीप कर डाला।
विज्ञापन


रांची में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने मेहमान टीम को सिर्फ 112 रनों पर समेट दिया और फिर 113 रनों के जवाब में मेजबान ने 29.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद 61 रन बनाए।
विज्ञापन

ऑलराउंडर शर्मा ने ढाया कहर, 20 रन देकर झटक लिए 6 विकेट

तीन मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उसका यह निर्णय गलत साबित हो गया। भारतीय गेंदबाजों ने गजब ढाते हुए मेहमान टीम की पारी को 38.2 ओवर में 112 रनों पर समेट दिया।

18 साल की तेज गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने आज ऑलराउंड खेल दिखाया। पहले उन्होंने गजब की गेंदबाजी की और 9.2 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट झटके। फिर बल्लेबाजी में भी 28 रन बनाए। गेंदबाजी में दीप्ति के अलावा शिखा पांडे और प्रीति बोस ने 2-2 विकेट लिए। इस सीरीज में दीप्ति ने कुल 12 विकेट झटके।

हालांकि 113 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत को पहले ही ओवर में झटका लग गया और उसने तीसरी ही गेंद पर पूनम रावत (0) का विकेट गंवा दिया। खाता खोले बगैर ही अपना पहला विकेट गंवाने के बाद भारत ने 18 रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना (6) का विकेट खो दिया। लेकिन इसके बाद वेदा कृष्णामूर्ति ने दीप्ति शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। दीप्ति 28 रन बनाकर आउट हो गईं। जबकि कृष्णामूर्ति ने अर्धशतक लगाते हुए अविजित 61 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें