फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: 'हिटमैन' की कप्तानी में श्रीलंका को T-20 का पाठ पढ़ाने उतरेगी टीम इंडिया

Wed, 20 Dec 2017 03:33 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन
रोहित शर्मा के नेतृत्व में श्रीलंका को वन-डे सीरीज में मात देने वाली टीम इंडिया का लक्ष्य अब टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर कब्जा करने का होगा। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ओडिशा के कटक में खेला जाएगा।
विज्ञापन


बाराबती स्टेडियम में स्टार भारतीय खिलाड़ियों की कमी जरूर खलेगी। शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को युवाओं के बलबूते मुकाबले जीतने होंगे। बता दें कि टीम इंडिया के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे को देखते हुए धवन-भुवी को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

शिखर की गैरमौजूदगी में केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं मिडिल ऑर्डर में मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालांकि इस सीरीज के लिए गेंदबाजी आक्रमण में जरुर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वॉशिंगटन सुदंर की बल्लेबाजी को देखते हुए टीम प्रबंधन कुलदीप यादव के स्थान पर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पहले T-20 मुकाबले के प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकता है।
विज्ञापन


वहीं तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। हालांकि बुमराह के साथ नई गेंद से दूसरा छोर कौन संभालेगा, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। क्योंकि जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज के अलावा बेसिल थंपी भी नई गेंद संभालने की दौड़ में है। 

श्रीलंका ने इस सीरीज में अपने सबसे सफल गेंदबाज लसिथ मलिंगा को नहीं लिया है। वहीं सुरंगा लकमल को भी आराम दिया गया है। ऐसे में इन दोनों की गैरमौजूदगी में सचिथ पथिराना, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नांडो और दुश्मंथा चमीरा पहले ट्वेंटी-20 मुकाबले में गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

कुशल परेरा की मौजूदगी में श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। डिकवेला और उपुल थरंगा इस मुकाबले के लिए ओपनर्स के रुप में उतर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी एंजेलो मैथ्यूज, कप्तान थिसारा परेरा और असेला गुणारत्ने पर होगी।

कटक के बाराबती स्टेडियम में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच दो साल पहले हुआ था। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच ये मुकाबला लो स्कोरिंग रहा था। भारत ने इस मैच में 92 रन बनाए थे। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता था। हालांकि भारत-श्रीलंका के बीच पहले ट्वेंटी-20 मुकाबले के लिए पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रह सकती है।

संभावित टीमें:

टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और जयदेव उनाडकट।


श्रीलंका- थिसारा परेरा (कप्तान), निरोशन डिकवेला, उपुल थरंगा, कुशल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, दासुन शानका, सचिथ पथिराना, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नांडो और दुश्मंथा चमीरा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें