फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशांत शर्मा की मेहनत रही बेनतीजा, ड्रॉ हुआ मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के चर्चित गेंदबाज बन चुके इशांत शर्मा की मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी। इशांत के 5 विकेट के बूते भारतीय टीम श्रीलंकाई बोर्ड अध्यक्ष एकादश को हराने में सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पहली पारी में श्रीलंकाई टीम को 121 में समेटने के बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में 180 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट पर 200 रन बनाए। इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में 351 रन बनाए थे।

दूसरी पारी में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने मेहतन की और मैच को ड्रॉ पर खत्म किया। इसमें कौशल सिल्वा का नाबाद 83 रनों का योगदान रहा। उनके अलावा उपुल थरंगा ने भी फिफ्टी जमाई।
विज्ञापन


दूसरी पारी में सबसे ज्यादा विकेट आर अश्विन (3 विकेट) के खाते में आए। जबकि उमेश यादव, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

टीम इंडिया में बड़ा सवाल कब हिट होंगे कोहली

टीम इंडिया की दूसरी पारी बेहद निराशाजनक रही। खासकर कप्तान विराट कोहली। पहली पारी में 8 रन बनाने के बाद वह दूसरी पारी में ओपनिंग करने उतरे लेकिन फिर फेल हो गए। दूसरी बार उन्होंने 18 रनों का ही योगदान दिया।

कप्तान कोहली के अलावा टीम के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। स्टार बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा 8 रन और रिद्दिमन साहा 1 रन भी फ्लॉप रहे।

अभ्यास मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी की पोल खुल गई है। साफ है ‌कि श्रीलंका के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के लिए बल्लेबाजी में सुधार की जरुरत है। खासकर कप्तान कोहली की फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें