फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट की जीत में बने 9 रिकॉर्ड

Mon, 28 Aug 2017 01:37 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : sportskeeda
विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच पल्लेकल में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी। रोहित शर्मा और एमएस धोनी ने पांचवें विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को 218 रन के लक्ष्य तक आसानी से पहुंचा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। यह भारत की श्रीलंका में लगातार चौथी सीरीज जीत है आईए पल्लेकल में खेले गए तीसरे वनडे की जीत के दौरान बने रिकॉर्ड पर नजर डालें... 
विज्ञापन

भारत की श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट की जीत में बने 9 रिकॉर्ड

बुमराह - फोटो : self
जसप्रीत बुमराह के लिए श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे बेहद यादगार रहा। एक तरफ बुमराह ने 27 रन देकर वनडे में पहली बार पांच विकेट हासिल किए। वहीं उनकी लगातार चार गेंदों पर चार चौके भी लगे। श्रीलंका में चार गेंदों में चार चौके खाने वाले वह आशीष नेहरा के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। इससे पहले वनडे में नरेंद हिरवानी, मनोज प्रभाकर, सचिन तेंदुलकर, प्रवीण कुमार, आशीष नेहरा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव के साथ ऐसा हो चुका है। करियर के शुरुआती 19वनडे मैचों में लगातार चार चौके खाने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज हैं। 

भारत की श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट की जीत में बने 9 रिकॉर्ड

कोहली एंड बुमराह - फोटो : hindustan times
श्रीलंका में वनडे में पांच विकेट हासिल करने वाले बुमराह चौथे भारतीय गेंदबाज हैं। इससे पहले आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, इरफान पठान ने श्रीलंकाई सरजमीं पर वनडे में पांच विकेट झटकने में सफल हुए थे। मौजूदा सीरीज में बुमराह के नाम तीन मैच में 8.36 की औसत से 11 विकेट हो गए हैं। 

भारत की श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट की जीत में बने 9 रिकॉर्ड

शिखर धवन - फोटो : espn
शिखर धवन पल्लेकल में खेले गए तीसरे वनडे में मजह 5 रन बनाकर लसिथ मलिंगा की गेंद पर बोल्ड हो गए। यह श्रीलंका के खिलाफ पिछली आठ पारियों में पहला सिंगल डिजिट स्कोर है। इससे पहले उन्होंने लगातार 6 पारियों में लगातार पचास से ज्यादा रन की पारी खेली थी। दूसरे वनडे में वह 49 रन की खेलकर लगातार सातवी पचास या उससे अधिक रन की पारी खेलने से चूक गए थे। 

भारत की श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट की जीत में बने 9 रिकॉर्ड

विराट एंड धवन - फोटो : ndtv sports
विराट कोहली पल्लेकल में खेले गए दूसरे और तीसरे वनडे में बल्लेबाजी करते हुए 2 अंकों के स्कोर तक नहीं पहुंच सके। दूसरे वनडे में विराट ने 4 और तीसरे में 3 रन बनाकर आउट हुए। यह पहला मौका है जब विराट बतौर कप्तान लगातार दो पारियों में एक अंक के स्कोर पर आउट हुए हैं। 

भारत की श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट की जीत में बने 9 रिकॉर्ड

पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी - फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी ने पल्लेकल में लगातार दो शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को श्रीलंका में लगातार चौथी सीरीज दिला दी। इससे पहले धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंकाई धरती पर खिताबी हैट्रिक पूरी की थी। ऐेसे में उन्होंने चौथी सीरीज जीत में अहम भूमिका अदा की। इसके साथ ही टीम इंडिया श्रीलंकाई धरती पर लगातार चार वनडे सीरीज जीतने वाली पहली टीम बन गई है। 

भारत की श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट की जीत में बने 9 रिकॉर्ड

रोहित शर्मा - फोटो : icc
रोहित शर्मा ने पल्लेकल में अपने करियर का 12वां एकदिवसीय शतक जड़ा। 145 गेंद में 124 रन की नाबाद पारी बतौर ओपनर उनका दसवां शतक है। जबकि मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए वह केवल दो शतक बना सके हैं। इससे पहले श्रीलंका में खेली 23 पारियों में रोहित के शतक नहीं बना सके थे। इस पारी से पहले रोहित श्रीलंकाई सरजमीं पर 16.14 की औसत से रन बना सके थे। रोहित ने 12 शतकों में से 5 रनों का पीछा करते हुए बनाए हैं। इनमें से 4 शतक सफलतापूर्वक रन चेज में बने हैं इन चारों में रोहित अंत तक नाबाद रहे हैं। 
विज्ञापन

भारत की श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट की जीत में बने 9 रिकॉर्ड

टीम इंडिया
पल्लेकल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की। यह श्रीलंका के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए हासिल की गई उसकी लगातार सातवीं जीत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें