टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मोहाली में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 141 रन से जीता। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन इस बार श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा यह फैसला रोहित और शिखर धवन ने गलत साबित किया। रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया।
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 393 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और 50 ओवर खेलकर सिर्फ 251/8 रन ही बना पाई।
श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन ऑलराउंडर एंजिलो मैथ्यूज ने बनाए। मैथ्यूज ने 111 रन की नाबाद पारी खेली। मैथ्यूज के अलावा श्रीलंका का एक भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सका।
ये भी पढे़ंः तीसरे दोहरे शतक के बाद रोहित शर्मा की मां ने कहीं ये बड़ी बातें
टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट दाएं हाथ के स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने लिए। चहल ने 10 ओवर में 60 देकर तीन विकेट लिए, वहीं जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर, पांड्या, भुवनेश्वर एक-एक विकेट लिया।