दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में
टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 20 ओवर में 203 रन बनाने में कामयाब रही। ओपनर
रोहित शर्मा और
शिखर धवन ने शुरुआती दो ओवर में तेजी से 23 रन बनाए। हालांकि तीसरे ओवर में रोहित विकेट के पीछे शॉट मारने के चक्कर में विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए। उन्हें पहला मैच खेल रहे जूनियर डाला ने 17 रन पर अपना शिकार बनाया।
लेकिन टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन ने 39 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली। उन्हें
एंडिल फेहलुकवायो ने अपनी स्लो बॉल पर विकेट के पीछे विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन के हाथों अपना शिकार बनाया।
इस पूरी पारी में धवन एक अलग ही अंदाज में खेलते नजर आए। उन्होंने कई शॉट अपनी सारी विकेटें छोड़कर लगाए। अमूमन इस तरह की बैटिंग
दक्षिण अफ्रीका के
एबी डीविलियर्स करते हुए दिखाई देते हैं।
हालांकि धवन अफ्रीका के लिए और खतरनाक साबित होते इससे पहले फेहलुकवायो ने उनकी इस चालाकी को समझ ली और लेग साइट पर एक स्लो बॉल फेंककर क्लासेन के हाथों कैच आउट करवाने में कामयाब रहे।