फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में बेस्ट विराट कोहली: 50 को 100 रन में बदलने में माहिर हैं भारतीय कप्तान, मौजूदा बिग-4 में सबसे आगे

Wed, 22 Dec 2021 07:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

विदेशी जमीन में इसी रिकॉर्ड की बात करें, तो भी विराट कोहली सबसे आगे हैं। विदेशी मैदान पर कोहली के पचास रन को 100 रन में बदलने का रेट 48.28 है। यानी विदेशी जमीन पर विराट का बल्ला जमकर बोलता है।
विज्ञापन
टेस्ट में बेस्ट हैं विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके विराट ने भले ही पिछले दो साल से शतक नहीं लगाया हो, लेकिन उनके नाम एक खास रिकॉर्ड जरूर है। 
विज्ञापन


कोहली टेस्ट क्रिकेट में 50 रन को 100 रन में बदलने में माहिर हैं। मौजूदा बिग-4 में वह इस मामले में सबसे ऊपर हैं। कोहली की तुलना यहां ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और इंग्लैंड के जो रूट से है।

कोहली हैं सबसे आगे
आंकड़ों की बात करें तो कोहली का अर्धशतक को शतक में बदलने का रेट 50 फीसदी है। यानी वह लगभग आधे 50 प्लस रन के स्कोर को 100 में बदलते हैं। कोहली ने अब तक 54 पचास से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं। इसमें से 27 बार शतक लगाया और 27 बार 100 से कम के स्कोर पर आउट हुए। 

एशेज में भी स्मिथ आउट हुए
वहीं, स्मिथ का यह रेट 46.50 फीसदी है। स्मिथ ने अब तक टेस्ट में कुल 59 बार पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इसमें 32 बार वह शतक बनाने से चूक गए और 27 बार वह शतक लगाने में कामयाब हुए। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज के दूसरे टेस्ट में भी वह 93 रन बनाकर आउट हुए थे।

विलियम्सन तीसरे नंबर पर
न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाने वाले कप्तान केन विलियम्सन भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनका पचास को सौ रन में बदलने का प्रतिशत 42.11 है। विलियम्सन ने 57 बार 50 प्लस रन का स्कोर बनाया है। इसमें से 24 बार वे इसे शतक में बदलने में कामयाब रहे। वहीं, 33 बार वह 50 से 100 के बीच आउट हुए। 

रूट नहीं रह पाते कंसिस्टेंट
इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान जो रूट इस मामले में मौजूदा बिग-4 में सबसे पीछे हैं। रूट ने अपने टेस्ट करियर में 23 शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। यानी कुल 74 बार वह पचास या इससे ज्यादा का स्कोर करने में कामयाब हुए हैं। इसमें से 23 बार ही वह शतक में बदलने में कामयाब हुए, जबकि 51 बार उन्हें अर्धशतक से ही संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विदेशी जमीन पर बिग-4 के आंकड़े
विदेशी जमीन में इसी रिकॉर्ड की बात करें, तो भी विराट कोहली सबसे आगे हैं। विदेशी मैदान पर कोहली के पचास रन को 100 रन में बदलने का रेट 48.28 है। यानी विदेशी जमीन पर विराट का बल्ला जमकर बोलता है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को कोहली से बचकर रहना होगा। हालांकि, पिछले दो साल में उनका बल्ला शांत रहा है। 

कोहली ने पिछला शतक 2019 के नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इसके बाद तीन विदेशी दौरे पर वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। वहीं, स्मिथ 43.33 प्रतिशत के साथ दूसरे, विलियम्सन 42.31 प्रतिशत के साथ तीसरे और रूट 25.71 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें