‘क्लीनस्वीप’ होने की कगार पर पहुंच चुकी
टीम इंडिया बुधवार से शुरू होने वाले तीसरे एवं अंतिम टेस्ट में रही-सही साख बचाने को फिक्रमंद है। पहले दो टेस्ट में टीम के चयन को लेकर कप्तान
विराट कोहली पहले ही आलोचना के शिकार हो चुके हैं, ऐसे में अब इस आखिरी टेस्ट में किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेंगे यह देखना रोचक होगा।
मेजबान
दक्षिण अफ्रीका पहले ही दो टेस्ट जीतकर सीरीज अपने कब्जे में कर चुकी है और उसकी नजर अब टीम इंडिया को क्लीन स्वीप करने पर होगी। अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाडड़ करेंगे, इस बात की संभावना कम ही है।
आइए जानते हैं, अंतिम टेस्ट में विराट कोहली के प्लेइंग इलेवनः-