फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA 3rd Test: इन 11 खिलाड़ियों के साथ 'साख' बचाने उतरे 'विराट सेना'

Wed, 24 Jan 2018 01:22 PM IST
amarujala.com-presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : File
‘क्लीनस्वीप’ होने की कगार पर पहुंच चुकी टीम इंडिया बुधवार से शुरू होने वाले तीसरे एवं अंतिम टेस्ट में रही-सही साख बचाने को फिक्रमंद है। पहले दो टेस्ट में टीम के चयन को लेकर कप्तान विराट कोहली पहले ही आलोचना के शिकार हो चुके हैं, ऐसे में अब इस आखिरी टेस्ट में किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेंगे यह देखना रोचक होगा। 

मेजबान दक्षिण अफ्रीका पहले ही दो टेस्ट जीतकर सीरीज अपने कब्जे में कर चुकी है और उसकी नजर अब टीम इंडिया को क्लीन स्वीप करने पर होगी। अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसी अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई  छेड़छाडड़ करेंगे, इस बात की संभावना कम ही है। 

आइए जानते हैं, अंतिम टेस्ट में विराट कोहली के प्लेइंग इलेवनः-
विज्ञापन

2 of 6
शिख धवन - फोटो : File
ओपनिंग
विराट कोहली ने दोनों ही टेस्ट में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया है। केपटाउन टेस्ट में जहां बाएं हाथ के शिखर धवन ने मुरली विजय के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की थी, तो वहीं सेंचुरियन टेस्ट में मुरली के साथ के एल राहुल नजर आए। हालांकि मुरली-धवन और राहुल इन तीनों ने ही अभी तक अपने बल्ले से निराश ही किया, लेकिन तीसरे टेस्ट में एक बार फिर मुरली विजय के साथ केएल राहुल ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
मिडिल ऑर्डर
टीम को जितना निराश ओपनरों ने किया है, उतना ही मिडिल ऑर्डर ने भी किया है। हालांकि, सेंचुरियन टेस्ट में कोहली ने जरूर 153 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा से जिस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद थी, उस पर अभी तक यह दोनों पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा की जगह अंजिक्य रहाणे को शामिल किया गया है।

4 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : File
ऑलराउंडर्स
 पहले दो टेस्ट में खेले हार्दिक पांड्या  एक बार फिर इस मैच में टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
पार्थिव पटेल - फोटो : File
विकेटकीपर
पहले टेस्ट में ऋद्धिमान साहा के चोटिल होने के कारण कोहली ने दूसरे टेस्ट में पार्थिव पटेल को मौका दिया। लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे पटेल ने इस मौके पर अपने ग्लब्स और बल्ले दोनों से ही सभी को निराश किया। हालांकि, तीसरे टेस्ट से पहले दिनेश कार्तिक को बुलाया गया था, लेकिन उन्हें तीसरे टेस्ट में मौका नहीं दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : File
गेंदबाजी
तीसरे टेस्ट में तेज गेंदबाजी में एक बदलाव किया गया है। रविचन्द्रन अश्विन की जगह पर भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः-

टीम इंडिया- मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका - डीन एल्गर, एडेन मार्करम, हाशिम अमला, एबी डीविलियर्स, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एन्डिल फेह्लुक्वायो, वेर्नोन फिलेंडर, कागिसो रबाडा, मोर्ने मोर्केल और लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें