फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: शमी की आंधी में उड़ा अफ्रीका, टीम इंडिया को 63 रन से मिली एतिहासिक जीत

Sun, 28 Jan 2018 08:11 AM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने जोहानसबर्ग टेस्ट को 63 रन से अपने नाम किया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका 2-1 से सीरीज अपने नाम करने में सफल रहा, लेकिन टीम इंडिया ने खुद को इस सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। शमी ने दूसरी पारी में 28 रन देकर 5 विकेट झटककर टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई। 

विज्ञापन


टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में प्रोटियाज टीम चौथे दिन टी टाइम के कुछ देर बाद 177 रन पर ही ढेर हो गई। ओपनर डीन एल्गर ने नाबाद 86 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने लुंगी एनगिडी को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाकर द.अफ्रीका की पारी का अंत किया। भुवनेश्वर कुमार को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच तो द. अफ्रीकी तेज गेंदबाज बॉर्नेन फिलेंडर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

मैच का पूरा स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें यहां

दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन की शुरुआत बेहद सकारात्मक की और पहले सेशन में टीम इंडिया को विकेट के लिए तरसा दिया। हाशिम अमला (52) और डीन एल्गर ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। इस जोड़ी ने एक समय दक्षिण अफ्रीका को ड्राइविंग सीट पर ला खड़ा किया था और ऐसा लग रहा था कि प्रोटियाज टीम क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो जाएगी। मगर इशांत शर्मा ने टीम इंडिया की जोरदार वापसी कराई। उन्होंने अमला को पांड्या के हाथों कैच आउट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शमी बन गए हीरो, अपने पंजे में अफ्रीकी बल्लेबाजी को उखाड़ दिया

mohammed Shami
यहां से टीम इंडिया के गेंदबाज पूरी तरह हावी हो गए। जसप्रीत बुमराह ने एबी डीविलियर्स (6) को गली में रहाणे के हाथों कैच आउट कराया।  फिर इशांत शर्मा ने अपना दूसरा शिकार अफ्रीका कप्तान फाफ डू प्लेसी (2) को क्लीन बोल्ड करके बनाया। इसके बाद बुमराह ने क्विंटन डी कॉक को खाता भी नहीं खोलने दिया और LBW आउट करके टीम इंडिया को पांचवीं सफलता दिलाई।

फिर मोहम्मद शमी का जादू चला। उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट झटके।  तेज गेंदबाज ने पहले वेर्नोन फिलेंडर (10) और फिर फेहलुकवायो को क्लीन बोल्ड करके प्रोटियाज को बैकफुट पर धकेल दिया। अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने कागिसो रबाडा को रहाणे के हाथों स्लिप में कैच आउट कराकर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। टीम इंडिया को नौवीं सफलता मोहम्मद शमी ने मोर्ने मॉर्कल ने को क्लीन बोल्ड करके दिलाई। फिर शमी ने एनगिडी को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

इससे पहले टीम इंडिया ने शुक्रवार को तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया की दूसरी पारी 80.1 ओवर में 247 रन पर सिमटी। अजिंक्य रहाणे (48), कप्तान विराट कोहली (41), भुवनेश्वर कुमार (33) और मोहम्मद शमी (27) ने टीम इंडिया को विशाल बढ़त दिलाने में मदद की। याद हो कि टीम इंडिया की पहली पारी 187 रन पर सिमटी थी, जिसके बाद प्रोटियाज टीम की पहली पारी 194 रन पर ऑलआउट हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें