फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट से आहत हुए रविंद्र जडेजा! गुस्से में किया ये काम

Mon, 07 Oct 2019 03:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने विशाखापट्नम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका पर विशाल जीत दर्ज की। भारत ने प्रोटियाज को 203 रन से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया की इस में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजी में जहां रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने दमदार पारियां खेली तो वहीं, गेंदबाजों में आर अश्विन, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा का जलवा दिखा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रवींद्र जडेजा - फोटो : social Media
पहले मैच में गेंद से कमाल करने वाले जडेजा को पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का यह कमेंट बुरा लग गया, जिससे वह आहत होकर सहवाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल, मैच के बाद टीम इंडिया की जीत पर सहवाग ने ट्वीट किया और भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ लेकिन उन्होंने जडेजा का नाम नहीं लिखा। अपने ट्वीट में सहवाग ने जडेजा का नाम छोड़कर अश्विन, पुजारा, मयंक और शमी सब का नाम लिया।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
वीरेंद्र सहवाग
इस पर एक यूजर ने टीम इंडिया के पूर्व ओपनर को जडेजा के प्रदर्शन की याद दिलाई। वहीं, रवींद्र जडेजा ने यूजर के इस ट्वीट को रीट्वीट किया। जडेजा की इस प्रतिक्रिया की काफी चर्चा हो रही है। बिनित पटेल के नाम के एक यूजर ने लिखा, 'वीरेंद्र सहवाग क्या आपके टीवी में रवींद्र जडेजा की बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग का परफॉर्मेंस नहीं दिखा??? या फिर सो गए थे???' जडेजा ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया।


 
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
बता दें कि प्रोटियाज के खिलाफ रोहित शर्मा ने जहां दोनों पारियों में शतक उड़ाए, मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया, आर अश्विन ने मैच में आठ विकेट लिए, मोहम्मद शमी  ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके तो रवींद्र जडेजा ने मैच में 70 रन बनाए और 6 विकेट लिए। दोनों पारियों में जडेजा ने बल्ले से अहम योगदान दिया और गेंद से भी कमाल दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें