फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsSA: तीसरे दिन का खेल खत्म, क्लीन स्वीप जीत से बस दो विकेट दूर टीम इंडिया

Mon, 21 Oct 2019 05:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। रांची टेस्ट जीतने से टीम इंडिया महज दो विकेट दूर है। तीसरे व अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे मेहमान टीम के बल्लेबाज पस्त हो गए।

विज्ञापन


तीसरे दिन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम लंच के बाद 162 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारतीय कप्तान ने प्रोटियाज को फॉलोऑन के खेलने के लिए बुलाया। फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एक बार फिर से भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आए। दिन का खेल खत्म हो जाने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 132/8 हैं। एनरिच नोर्तजे (5) और निस डिब्रून (30) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

उमेश यादव ने फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहला झटका दिया और क्विंटन डिकॉक को क्लीन बोल्ड कर दिया। डिकॉक पांच रन बनाकर आउट हुए। उमेश के बाद तुरंत ही शमी की शानदार गेंद ने हमजा की गिल्लियां उड़ा दी और मेहमान टीम को दूसरा झटका दे दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और शमी की धारधार गेंदबाजी के आगे उनका कोई भी टॉप बल्लेबाज टिक नहीं पाया। शमी ने पहले कप्तान डूप्लेसिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया और उसके बाद टेम्बा बवुमा को साहा के हाथों कैच करवाकर मेहमान टीम को चौथा झटका दे दिया।

सातवें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने हेनरिक क्लासन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसी के साथ 36 रन पर आधी अफ्रीकन टीम पवेलियन लौट गई। गेंद क्लासन के फ्रंट पैड पर लगी। इस पारी में वह सिर्फ पांच रन ही बना पाए।

2001-02 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बाद ऐसा दूसरी बार है, जब दक्षिण अफ्रीकी टीम लगातार दूसरी बार एक ही सीरीज में फॉलोऑन खेल रही है। 

पहली पारी में 166 पर सिमटी अफ्रीका

दूसरे दिन आखिरी सत्र में बल्लेबाजी के लिए आई मेहमान टीम को लगातार दो झटके लगे। तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 9/2 से आगे खेलना शुरू किया।  उमेश यादव ने तीसरे दिन की पांचवीं ही गेंद पर ही भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिला दी। उमेश यादव की अंदर आती गेंद को डुप्लेसि समझ नहीं पाए और बोल्ड हाे गए। मेहमान कप्तान सिर्फ एक रन ही बना पाए।

पारी के 28वें ओवर में रवींद्र जडेजा की तीसरी गेंद पर भारत ने अपना रिव्यू गंवा दिया। हमजा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू आउट की अपील की गई थी। हालांकि अगली ही गेंद पर जडेजा ने हमजा को बोल्ड करके बावूमा के साथ उनके बड़ी साझेदारी को भी तोड़ दिया। मिडिल और लेग के आस पास उनकी सीधी गेंद को हमजा समझ नहीं पाए और बोल्ड हो  गए। हमाजा और बावूमा ने मिलकर 91 रन जोड़े।

उसके बाद लिंडे और नोर्जे ने कुछ समय तक साझेदारी करते हुए रनों में इजाफा किया लेकिन वे भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और पूरी टीम 166 रन पर ढेर हो गई।

नदीम को मिला पहला टेस्ट विकेट

शाहबाज नदीम ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। 29वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर नदीम ने टेंबा बावूमा को टेस्ट क्रिकेट का अपना पहला शिकार बनाया। नदीम की गेंद को बाहर निकलकर हिट करना चाहते थे बावूमा, लेकिन गेंद साहा के हाथों में चली गई। उन्होंने बिना समय गंवाए बेल्स उड़ा दी। बावूमा ने वापस से क्रीज में अपना बल्ला लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। बावूमा 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने भारत को एक और सफलता दिलाई और क्लासन को आउट किया।

मोहम्मद शमी ने लंच के तुरंत बाद भारत को दिलाई 7वीं सफलता दिलाई और डेल पीट को पवेलियन की राह पकड़ा दी। इसके अगले ही ओवर में उमेश यादव ने शॉर्ट मिडऑन से डायरेक्ट हीट मार कगिसो रबडा को रन आउट कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका का आखिरी विकेट नदीम के नाम रहा। 57वें ओवर की दूसरी गेंद पर नदीम ने एनरिच नॉर्तजे को एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि यहां पर नॉर्तजे को लग रहा था कि वे सुरक्षित हैं, इसीलिए उन्होंने रिव्यू लिया, लेकिन उनका फैसला गलत रहा। गेंद पर उनके बल्ले का अंदरुनी किनारा नहीं लगा था। नॉर्तजे चार रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन

दूसरे दिन भारी भारत

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में पहले दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे की शतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बूते भारतीय टीम ने तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है। खराब मौसम के कारण रांची टेस्ट का लगातार दूसरा दिन भी जल्द ही खत्म करना पड़ा। खेल जल्दी समाप्त किए जाने से पहले दक्षिण अफ्रीका का शीर्षक्रम लड़खड़ा गया था।

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन पर समाप्त घोषित की। जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम दो विकेट खोकर महज नौ रन ही बना पाई। उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों को उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

मोहम्मद शमी ने अपनी दूसरी गेंद पर ही डीन एल्गर (शून्य) को विकेट के पीछे कैच करा दिया। उनकी अतिरिक्त उछाल लेती गेंद एल्गर के दस्तानों को चूमकर ऋधिमान साहा के सुरक्षित हाथों में पहुंची। उमेश यादव ने अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (चार) को साहा के हाथों कैच कराया।

इसके बाद खराब रोशनी के कारण विराट कोहली को तेज गेंदबाज हटाने पड़े। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान फाफ डुप्लेसि एक रन पर खेल रहे थे जबकि जुबैर हमजा को अभी खाता खोलना है। भारत की पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम अभी भी 488 रन पीछे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें