फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero से लेकर Honda दे रही है बाइक्स और स्कूटर्स पर बंपर डिस्काउंट, जल्दी करें

Mon, 21 Oct 2019 02:14 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Best Diwali Discount on bike and scooter - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अक्टूबर के इस आखिरी हफ्ते में धनतेरस, दिवाली, भाईदूज जैसे बड़े त्यौहार हैं। बाजारों में भीड़ लगी है लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप एक नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस हफ्ते खरीदना फायदेमंद होगा क्योंकि 31 अक्टूबर तक ज्यादातर कंपनियों के डिस्काउंट मान्य हैं उसके बाद शायद ही आपको कोई बेस्ट डील मिले। इस इस दिवाली देश की पांच बड़ी टू-व्हीलर्स कंपनियां दे रही हैं साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, आइये जानते हैं...

विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प: करोड़ो का त्यौहार का ऑफर

हीरो मोटोकॉर्प “करोड़ो का त्यौहार” नाम से ग्राहकों को इस दिवाली कई अच्छे ऑफर्स दे रही है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपनी  बाइक्स और स्कूटर्स पर 5000 रुपये तक अक एक्सचेंज बेनिफिट, 2000रुपये तक के कैश बेनिफिट, 6.99 फीसदी की दर से कम ब्याज दर और 3999 रुपये की कम डाउन पेमेंट जैसे ऑफर मिल रहे हैं। इसके अलावा पेटीएम से पेमेंट करने पर 10,000 रुपये तक के बेनिफिट, 2100 रुपये तक के अतिरिक्त लाभ और EMI पर नकद भुगतान जैसे ऑफर मिल रहे हैं। इसके अलावा कंपनी सरकारी कर्मचारियों को 1500 रुपये तक के नकद लाभ ऑफर कर रही है।

बजाज ऑटो: दिवाली पर बचत ऑफर

इस फेस्टिव सीजन में बजाज ऑटो ने भी अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स पेश किये हैं।  बजाज ऑटो अपनी बाइक्स पर 72,00 रुपये की अधिकतम बचत का ऑफर दे रही है। इसके अलावा कंपनी की बाइक्स पर 3526 रुपये की सबसे कम डाउन पेमेंट या फिर जीरो प्रोसेसिंग फीस का ऑफर ग्राहक अपने हिसाब से चुन सकते हैं। ये सभी ऑफर्स बजाज की CT110, Platina H-Gear, Pulsar 150, Pulsar 220f और Dominor 400पर उपलब्ध हैं।  इतना ही नहीं कंपनी Avenger, V और Discover पर भी बचत ऑफर दे रही है।

TVS का फ्री वारंटी और कैश डिस्काउंट

टीवीएस की बाइक्स और स्कूटर्स पर फ्री 5 साल की वॉरंटी का ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी टू-व्हीलर खरीदने पर 2500  रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। साथ ही 4999 की कम से कम डाउन पेमेंट का भी ऑफर दे रही है।  इतना ही नहीं कंपनी जीरो प्रोसेसिंग फीस का भी ऑफर ग्राहकों को दे रही है।

होंडा 2-व्हीलर्स का धमाकेदार ऑफर

होंडा के टू-वीलर्स पर 11000 रुपये  तक के फायदे ग्राहकों को दे रही है। इसमें  कैश डिस्काउंट, कम डाउन पेमेंट, कैशबैक जैसे ऑफर्स शामिल हैं, लेकिन ये ऑफर्स मॉडल्स के आधार पर अलग-अलग हैं। इसके अलावा सिर्फ 1100 रुपये की कम डाउनपेमेंट का भी ऑफर मिल रहा है। साथ ही पेटीएम से पेमेंट करने पर 7000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा  है।

यामाहा का बचत ऑफर

यामाहा अपनी पॉपुलर बाइक्स FZS-FI और FZ-FI पर कंपनी 8280 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। इन बाइक्स को 4,999 रुपये की कम डाउन पेमेंट और 6.9 फीसदी की कम ब्याज दर का ऑफर दे रही है।
विज्ञापन

सुजुकी का गोल्ड ऑफर

सुजुकी मोटरसाईकिल इंडिया भी इस दिवाली अपने ग्राहकों के लिए गोल्ड ऑफर लेकर है। ग्राहक सुजुकी की बाइक या स्कूटर की खरीद पर 13000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं, कंपनी खरीदारी पर एक 5 ग्राम (22 कैरेट) सोने का सिक्का उपहार के रूप में दे रही है। इसके अलावा 5.99 फीसदी की कम ब्याज दर का ऑफर भी मिल रहा  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें