फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वानखेड़े में होगा भारत vs द. अफ्रीका का फाइनल, टिकट रेट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्टूबर माह से भारत में शुरू हो रही मैराथन क्रिकेट सीरीज की तैयारियां जोरो शोरों पर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा।
विज्ञापन

दिन-रात होने वाले इस मैच के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अभी से तैयारियां शुरू कर ली है। सीरीज का आखिरी और पांचवा वनडे मुकाबला 2 अक्टूबर को यहां होगा।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस रोमांचक मुकाबले के लिए टिकट रेट तय कर लिए है। आगे जानिए, कितने में मिलेगा टिकट
विज्ञापन

यहां देखिए टिकट रेट

शुक्रवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डा. पीवी शेट्टी ने बताया कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल वनडे मैच के लिए टिकट रेट 1 हजार से 5 हजार के बीच रखे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इसी स्टेडियम में अपने करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वर्ष 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच सचिन का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गांधी-मंडेला ‌क्रिकेट सीरीज में 3 टी-20, 5 वनडे और 4 टेस्ट मैच होंगे। यह मैराथन क्रिकेट सीरीज अक्टूबर से दिसम्बर माह तक चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें