फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: टीम इंडिया के लंच मेन्यू देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, बारिश का भरपूर आनंद लेते दिखे भारतीय खिलाड़ी

Mon, 27 Dec 2021 08:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

भले ही दूसरे दिन फैंस को टेस्ट मैच में रोमांच का डोज नहीं मिला, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के लंच मेन्यू को देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाएगा। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
लंच में टीम इंडिया का मेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन बारिश के भेंट चढ़ गया। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। बारिश नहीं रुकने पर अंपायर ने लंच की घोषणा कर दी थी। भारतीय खिलाड़ी भी दूसरे दिन बारिश का भरपूर आनंद लेते दिखे। सभी खिलाड़ी बालकनी में जमा थे और बाहर के नजारे देख रहे थे।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों को मिला लजीज पकवान
भले ही दूसरे दिन फैंस को टेस्ट मैच में रोमांच का डोज नहीं मिला, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के लंच मेन्यू को देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाएगा। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बारिश के दिन भारतीय खिलाड़ी लजीज पकवानों का स्वाद लेते दिखे। 

फैंस ने सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हुई लंच मेन्यू में भारतीय खिलाड़ियों को ब्रोकली सूप, चिकन चेत्तीनाद, दाल, लैम्ब चॉप्स, पेपर सॉस, वेजिटेबल कढ़ाई और पनीर टिक्का परोसा गया। लंच में मिले इन लजीज पकवानों को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। भारत दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट का दूसरा दिन बारिश के नाम रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन




भारतीय टीम का स्कोर
पहले दिन भारत ने तीन विकेट पर 272 रन बनाए थे। केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 73 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। वहीं, मयंक अग्रवाल (60), विराट कोहली (35) और चेतेश्वर पुजारा (0) पवेलियन लौट चुके। पुजारा टेस्ट करियर में 11वीं बार शून्य पर आउट हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें