फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची का 'रण' जीतने उतरेगा भारत, क्या दक्षिण अफ्रीका का होगा सूपड़ा साफ?

Sat, 19 Oct 2019 04:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार से रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में तीसरा टेस्ट औपचारिक लग रहा है। मगर टीम इंडिया 3-0 टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। बता दें कि टीम इंडिया ने पहला टेस्ट 203 रन से, जबकि पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने प्रोटियाज को एक पारही और 137 रन से करारी शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप में भारत के अभी चार मैचों में 200 अंक हैं और उसने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड और श्रीलंका पर 140 अंकों की बड़ी बढ़त बना रखी है। कोहली पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अंतिम टेस्ट मैच में भी काफी कुछ दांव पर लगा है और उनकी टीम किसी भी तरह से ढिलाई नहीं बरतेगी। अंतिम टेस्ट मैच से पूर्व भारतीय टीम में बल्लेबाजी या गेंदबाजी में कोई खास कमजोरी नजर नहीं आती है। भारतीय शीर्ष क्रम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। 
 

रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित शर्मा ने लंबे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में पहली बार पारी का आगाज करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाए। मुंबई के इस बल्लेबाज के साथी मयंक अग्रवाल ने विशाखापत्तनम में दोहरा शतक लगाया तो पुणे में भी वह सैकड़ा जमाने में सफल रहे। पुणे में हालांकि कोहली ने 254 रन की जादुई पारी खेली जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। 

रोहित पुणे में नहीं चल पाए थे और वह इसकी भरपाई यहां करना चाहेंगे जबकि अब तक श्रृंखला में दो अर्धशतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा तिहरे अंक तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। भारत ने अब तक श्रृंखला में केवल 16 विकेट गंवाए हैं जबकि उसने दक्षिण अफ्रीका को दोनों टेस्ट मैचों में बुरी तरह पस्त किया। 

इससे भारत के दबदबे का अनुमान भी लगाया जा सकता है। अब तक टास ने भी भारत का साथ दिया और अगर अंतिम टेस्ट मैच में सिक्का फाफ डुप्लेसिस का साथ देता है तो चीजें थोड़ा रोमांचक हो सकती हैं। 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
सचिन से आगे निकल सकते हैं विराट
भारतीय कप्तान विराट कोहली अगर 76 रन और बना लेते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू जमीन पर सचिन को पीछे छोड़ देंगे जिन्होंने दस टेस्ट मैचों में 580 रन बनाए थे। विराट के छह टेस्ट में अब तक 505 रन हैं। इस सूची में नजफगढ़ के नवाब यानी वीरेंद्र सहवाग 924 सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं।

09 :टॉस लगातार हार चुके हैं दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डू प्लेसिस एशिया में
16 : विकेट ही गंवाए हैं अब तक भारत ने सीरीज के दो मैचों में

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
केशव-मार्कराम की कमी खल सकती है द. अफ्रीका को
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने विशाखापट्टनम में कुछ दम दिखाया था लेकिन पुणे में वे नाकाम रहे थे। केवल पुछल्ले बल्लेबाजों ने ही भारतीय गेंदबाजों को कुछ परेशान किया। डु प्लेसिस ने ऐसे में डीन एल्गर, क्विंटन डि कॉक और तेम्बा बावुमा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों से जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करने के लिए कहा है। एडेन मार्कराम के चोटिल होने के कारण बाहर होने से दक्षिण अफ्रीका की परेशानियां बढ़ी है। गेंदबाजी की बात करें तो कैगिसो रबादा, वर्नोन फिलैंडर और एनरिच नोरजे अब तक भारतीय तेज गेंदबाजों की तरह प्रभावी नहीं रहे हैं। उसके सीनियर स्पिनर केशव महाराज भी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।
 
विज्ञापन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत:
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल में से।

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), तेम्बा बावुमा (उप कप्तान), थेनिस डी ब्रुइन, क्विंटन डिकॉक, डीन एल्गर, जुबैर हमजा, जॉर्ज लिंडे, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, एरिक नॉर्टजे, वर्नोन फिलैंडर, डेन पीट, कैगिसो रबाडा, रूडी सेकंड। मैच सुबह नौ बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें