टीम इंडिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका को सलामी बल्लेबाज रीजा हेनड्रिक्स के रूप में पहला झटका दिया। वह केवल 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिसर और डुमिनी की जोड़ी ने पारी को संभाला।
इसके कुछ देर के बाद मिलर भी रैना के गेंदबाजी का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने केवल को 24 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेपी डुमिनी ने 41 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, टी-20 में डेब्यू किए क्रिस्टियान जोनकर ने 49 रन बनाए, जबकि फेहरान बेहरादीन ने 15 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा बुमराह, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना और हार्दिक पांड्या ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।
बता दें कि इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली पीठ में लगी चोट की वजह से नहीं खेल पाए। उनकी जगह रोहित शर्मा ने कप्तानी की। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने टीम में तीन बदलाव किए। विराट की जगह दिनेश कार्तिक, युजवेन्द्र चहल की जगह अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट की जगह जसप्रीत बुमरहा को शामिल किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने टीम में दो बदलाव किए। सलामी बल्लेहाज जॉन-जॉन स्मट्स की जगह क्रिस्टियान जोनकर और डेन पीटरसन की जगह हारून फांगिसो को शामिल किया। बता दें कि जोनकर का यह डेब्यू मैच था।